Google Analytics Meta Pixel दर्जनभर हथियार लैस हमलावरों ने घर में घुसकर भाजपा नेता का किया मर्डर, बेटा गंभीर रूप से घायल - Ekhabri.com

दर्जनभर हथियार लैस हमलावरों ने घर में घुसकर भाजपा नेता का किया मर्डर, बेटा गंभीर रूप से घायल

तिल्दा-नेवरा। थाना तिल्दा नेवरा अंतर्गत ग्राम जलसों में बीती रात भाजपा नेता की दर्जनभर से अधिक युवकों ने घर घुसकर हत्या कर दी। पिता को बचाने आए बेटे पर भी आरोपियों ने हमला किया। घटना में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। भाजपा नेता जितेंद्र पाल को हॉस्पिटल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे आयुष का गंभीर अवस्था में आईसीयू में इलाज जारी है। घटना की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा ने आक्रोश व्यक्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार जलसों निवासी जितेंद्र पाल रात को खाना खाने के बाद अपनी मां और बेटे के साथ घर के आंगन में बैठा था। इस दौरान आशु सिंह उइके और उसके साथ एक दर्जन से भी अधिक युवक लाठी, हथियारों से लैस होकर जितेंद्र के घर पहुंचे और मारना शुरू कर दिया। इसी बीच आशु सिंह और एक दो अन्य युवकों ने जितेंद्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। हमले के बाद जितेन्द्र घायल होकर गिर गया था। पिता को लहूलुहान देख जब बेटा आयुष सामने आया तो,आरोपियों ने उस पर भी लाठियां बरसाईं और 13 से -14 बार चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। हत्या में शामिल सभी आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। पुलिस की घेराबंदी के बाद एक आरोपी को पकड़ लिया गया वहीं कुछ संदेहियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तगड़ी घेराबंदी कर रखी है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस कप्तान ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। उधर पुलिस को जानकारी मिली तो टीआई सुदर्शन ध्रुव दल बल के साथ स्वयं मौके पर पहुंच गए। सबसे पहले दोनों को निजी अस्पताल तिल्दा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र पाल को मृत घोषित कर दिया, वहीं जितेन्द्र के बेटे आयुष को गंभीर अवस्था में आईसीयू में भर्ती किया गया। घटना की जानकारी देते हुए टीआई सुदर्शन ध्रुव ने कहा कि तत्काल आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की,लेकिन तब तक आरोपी दूर जा चुके थे। हत्या में शामिल कुछ युवकों के जबलपुर के किसी गैंग से जुड़े होने की जानकारी मिली है। इधर आरोपी आशु के खिलाफ तिल्दा, खरोरा के साथ एमपी के जबलपुर थानों में अपराध दर्ज है। इधर पुलिस रिकॉर्ड में जितेंद्र भी माफी बदमाश के नाम से जाना जाता था।

Read Also  द्वितीय चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी...पहले दिन किसी भी अभ्यर्थी ने नहीं किया नामांकन दाखिल

भांजे ने कहा-वसूली की धमकी मिली थी

जितेंद्र के भांजे सुनील ने बताया है कि कुछ दिन पहले बीती दिवाली के समय आशु, फेन्टा नाम के बदमाशों ने मामा जितेंद्र को धमकाया था। वो ठेकेदारी का काम करते थे, बदमाशों ने एक लाख रुपए मांगे थे, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
इस विवाद के बारे में मामा ने बताया था। इसी वजह से शुक्रवार की रात बदमाश आशु, ईशु, फेन्टा, रवि और उसके अन्य साथियों ने पूरी प्लानिंग के साथ हमला किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *