Google Analytics Meta Pixel राममय हुआ रामगढ़, भगवान श्रीराम की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण - Ekhabri.com

राममय हुआ रामगढ़, भगवान श्रीराम की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

राम वनगमन पर्यटन पथ में शामिल रामगढ़ में श्री राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण

सरगुजा में प्राकृतिक सौंदर्य की बड़ी विरासत, पर्यटन के साथ अधोसंरचना का भी हुआ विकास – उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव

राम वनगमन पर्यटन परिपथ ने सरगुजा को दी धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन मानचित्र में अमिट पहचान

रायपुर-छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी राम वनगमन पर्यटन परिपथ में शामिल सरगुजा का रामगढ़ आज से भगवान श्रीराम को समर्पित हुआ। उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज रामगढ़ में भगवान श्री राम की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने इसके साथ ही श्री राम वाटिका, राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत छह करोड़ 76 लाख रुपए की लागत के टूरिस्ट इनफॉर्मेशन सेंटर, पब्लिक अप्रोच रोड डेव्हलपमेंट, कॉटेज व डॉरमेट्री सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव ने इस मौके पर वहां श्री राम वाटिका में ‘सप्तसुर’ का पौधा रोपित किया। उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़, खासकर सरगुजा संभाग प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण है। राम वनगमन पर्यटन परिपथ की परिकल्पना के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि बेहतर राज्य और जन हित के लिए हमारी जो परिकल्पना थी, उसमें रोजगार और विकास के अवसर के साथ ही पर्यटन में रोजगार के अवसर निकालने पर भी विचार किया गया जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। आज भगवान राम की प्रतिमा को देख कर हम उनका स्मरण कर रहे हैं। प्रयास है कि जल्द ही यहां दरबार का स्वरूप भी दें।सिंहदेव ने कहा कि पूरे क्षेत्र में रामायण से जुड़ी कथाएं प्रचलित हैं। बाहर के पर्यटकों को भी यहां लाया जा सके, इसके लिए निरंतर सुगम आवागमन तैयार किया जा रहा है। शुभ अवसर पर काम करें तो निश्चित सफलता प्राप्त होगी। राम जी यहां स्थापित हो गए हैं, अब उनकी कृपा से सरगुजा को एक नई पहचान मिलेगी। सरगुजा में सीताबेंगरा, सीता चूल्हा सहित अनेक ऐतिहासिक व आस्था केंद्र हैं। इनके विकास के लिए लगातार हमारी सरकार काम कर रही है। अब रामगढ़ पहाड़ी में जाना आसान हो गया है। सरकार ने बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सुविधाएं भी बढ़ाई हैं। खाद्य एवं संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत ने कार्यक्रम में कहा कि भगवान श्रीराम के 14 बरस के वनवास काल के दौरान रामगढ़ में उनके चरण कमल पड़े, जो पूरे सरगुजा के लिए सौभाग्य की बात है। रामायण के प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अपने वनवास के दौरान प्रभु श्री राम का आदिवासी जनों से करीबी संबंध रहा। भारत सहित पूरे विश्व में माता कौशल्या मन्दिर कहीं बना है तो वह छत्तीसगढ़ के चंदखुरी में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी राम वनगमन पर्यटन परिपथ योजना ने छत्तीसगढ़ को धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन के मानचित्र में अमिट पहचान दी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *