रायपुर, 24 जून 2026।आषाढ़ माह के प्रथम दिवस पर 29 और 30 जून को सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड स्थित रामवनगमन पर्यटन स्थल रामगढ़ में दो दिवसीय “रामगढ़ महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
महोत्सव की तैयारियों को लेकर अंबिकापुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, वनमंडलाधिकारी, जिला पंचायत सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।
महोत्सव के मुख्य आकर्षण
रामगढ़ महोत्सव-2026 में राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, कवि सम्मेलन, विद्यालयीन सांस्कृतिक कार्यक्रम, शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान कर लोक संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा।
व्यवस्थाओं पर विशेष जोर
बैठक में पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, स्टॉल सज्जा और आगंतुकों के लिए मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा की गई। श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु बस सुविधा उपलब्ध कराने का सुझाव भी दिया गया।
रामगढ़ की विशेष पहचान
मंत्री ने कहा कि रामगढ़ केवल पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। यह विश्व की प्राचीनतम नाट्यशालाओं में से एक के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।
स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
महोत्सव के आयोजन से स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...