अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट करीब पांच साल से डेट कर रहे थे। गुरुवार को एक-दूसरे को अपना हमसफर बना लिया। रणबीर ने शहनाई की धुन और मंत्रोच्चार के बीच हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अपने मुंबई स्थित घर वास्तु हाउस के प्रांगण में आलिया से शादी की। शादी समारोह में वर और वधू पक्ष के स्वजन और कुछ करीबी ही आमंत्रित थे। शादी में रणबीर की बहन करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान के साथ, करिश्मा कपूर, अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्मकार करण जौहर, लव रंजन, अयान मुखर्जी, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा, उनके पति निखिल नंदा, बेटी नव्या नवेली समेत सिनेमा जगत की कई हस्तियां पहुंचीं। उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी भी शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे।
आलिया और रणबीर की शादी के परिधानों को डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया था। शादी के बाद रात करीब आठ बजे रणबीर और आलिया घर के बाहर खड़े पत्रकारों और प्रशंसकों से मिलने बाहर आए। दांपत्य सूत्र में बंधने के बाद आलिया ने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, ‘आज अपने परिवार और दोस्तों के बीच अपने घर पर हमने शादी कर ली। यहीं पर हमने अपने रिलेशनशिप के पांच साल बिताए। पहले से ही हमसे काफी ज्यादा चीजें पीछे छूट गई हैं। अब हम एक साथ स्मृतियां बनाने के लिए और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते हैं। स्मृतियां जो प्यार, हंसी, मौन, मूवी नाइट्स, शरारती लड़ाइयों, वाइन की मस्ती और चाइनीज की बाइट से भरी हैं। आप सभी को हमारे जीवन की इस महत्वपूर्ण घड़ी में प्यार देने के लिए धन्यवाद। इससे हमारा यह पल और भी खास बन गया। -रणबीर और आलिया।”
16 अप्रैल को वास्तु हाउस में ही शादी की रिसेप्शन पार्टी के आयोजन की भी खबरें हैं। इससे पहले रणबीर की मां नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी की तस्वीर साझा की थी, जिसमें रणबीर के पिता और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का नाम लिखा था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...