Google Analytics Meta Pixel भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा बदलाव- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - Ekhabri.com

भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा बदलाव- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

सीतामढ़ी-हरचौका में श्रीराम वनगमन पर्यटन परिपथ के कार्यों के लोकार्पण अवसर पर पहुँचे

जनकपुर में 100 बिस्तर अस्पताल की घोषणा

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को दी 359.83 करोड़ रुपए के 325 विकास कार्यों की सौगात

7.45 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुई है राम वाटिका और कराए गए हैं अधोसंरचना विकास कार्य

रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज उस पुण्य धरती पर पहुँचे जहाँ से पहली बार वनवास के दौरान भगवान श्रीराम ने माता सीता के साथ छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया था। श्री बघेल ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सीतामढ़ी हरचौका में श्रीराम से जुड़े स्थलों में दर्शन किये और 7 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से निर्मित राम वनगमन पर्यटन परिपथ के कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनकपुर में सौ बिस्तर अस्पताल बनाने की घोषणा भी की। साथ ही उन्होंने केलहरी से हरचौका तक सड़क चौड़ीकरण की घोषणा भी की। इस मौके पर उन्होंने मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले को 359 करोड़ 83 लाख रुपए के 325 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन कर सौगात दी। इनमें 156 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत के 160 कार्यों का लोकार्पण और 203 करोड़ 36 लाख रुपए के 165 कार्यों का भूमिपूजन भी शामिल है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर मवई नदी के किनारे सीतामढ़ी-हरचौका में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत 07 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास के कार्य कराए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यहां भगवान श्रीराम की विशाल प्रतिमा, रामायण व्याख्या केन्द्र, कैफेटेरिया, सियाराम कुटीर, पर्यटक सूचना केन्द्र, नदी तट एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण भी किया। साथ ही विभागीय स्टाल का अवलोकन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में तेजी से बदलाव हो रहा है। भगवान श्रीराम हमारी प्रेरणा रहे हैं। उनके आदर्शों पर चलने के लिए उनकी स्मृतियों को सहेजने के लिए हम श्रीराम वनगमन पर्यटन परिपथ का विकास कर रहे हैं। हमने चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर के परिसर का विकास किया है। यह दुनिया में एकमात्र माता कौशल्या का मंदिर है। शिवरीनारायण, राजिम, रामगढ़, सिहावा में हम भगवान श्रीराम से जुड़े पुण्यस्थलों का लोकार्पण कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग लगातार छत्तीसगढ़ी संस्कृति को सहेजने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव के माध्यम से आदिवासी संस्कृति को राष्ट्रीय फलक में दिखाने का प्रयास किया। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के माध्यम से श्रीराम से जुड़े आदर्शों की प्रस्तुति हुई। हमारी बोली भाषा को सहेजने का कार्य हुआ। बोरे बासी जैसी हमारी खाद्य परंपरा फिर से स्थापित हुई। अब तो अफसर भी चाव से बोरे बासी खाते हैं और सोशल मीडिया में इसके पोस्ट करते हैं। मुख्यमंत्री ने सभा में बताया कि सितंबर महीने के अंत में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त अंतरित कर दी जाएगी। राजीव गांधी किसान न्याय योजना और इस तरह की अन्य योजनाओं के माध्यम से अब तक 01 लाख 75 हजार करोड़ रुपए की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले आपके जिले में बिजली मध्यप्रदेश से आती थी अब बिजली आपके प्रदेश से ही आती है। हमने नया जिला, नया अनुविभाग इसलिए बनाया ताकि तरक्की तेजी से हो सके। आपके जिले में हमने 1260 करोड़ रुपए के विकास कार्य किये हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने भी अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि इस परिपथ का लोकार्पण गणेश चतुर्थी के मौके पर हो रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम हमारे आदर्श हैं। उनकी स्मृतियों को सहेजने का बहुत अच्छा कार्य मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को भरतपुर-सोनहत विधायक  गुलाब कमरो ने तीरधनुष भेंट किया। बालीवुड की प्रसिद्ध गायिका सुश्री तृप्ति शाक्या द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *