‘नेशनल क्रश’ कही जाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना साउथ की सुपरहिट स्टार हैं और हाल ही में उनकी रिलीस हुई पुष्पा मूवी सुपरहिट होने के कगार पर है वहीं एक्ट्रेस की खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर बढ़ती उनकी दिन-ब-दिन फैन फॉलइंग है।
हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने 25.8 मिलियन फॉलोवर्स पूरे कर लिए हैं, जिसका जश्न उन्होंने खास अंदाज में मनाया। इसका वीडियो एक्ट्रेस ने फैंस के साथ भी शेयर किया है। 25.8 मिलियन फॉलोवर्स पूरे होने का जश्न रश्मिका ने अपने पैट डॉग के साथ घर में मनाया। इस मौके पर उन्होंने चॉकलेट वाला खूबसूरत केक भी कट किया और 25 नंबर के केक के साथ एक से बढ़कर एक पोज भी दिए।

वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ”रुको रुको रुको…..!
मेरे भूलने से पहले..
25 मिलियन परिवार..
अब 25.8 मिलियन परिवार..
हमने इसे मनाया..
मैं तुमसे प्यार करती हूं।”
इस दौरान रश्मिका ब्लैक टॉप में नजर आईं। हाई पोनी और नो मेकअप लुक में एक्ट्रेस का कैजुअल लुक देखने को मिला। फैंस को एक्ट्रेस का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है और वे कमेंट कर उन्हें इस अचीवमेंट के लिए बधाई दे रहे हैं।

काम की बात करें तो रश्मिका मंदाना हाल ही में फिल्म ‘पुष्पा’ में नजर आईं हैं। इसमें वो एक्टर अल्लू अर्जुन के अपोजिट दिखाई दी हैं। फिल्म को दर्श्कों को खूब प्यार मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने काफी अच्छी कमाई की है।










