Google Analytics Meta Pixel बंगाल चुनाव से पहले भाजपा कार्यालय में तोडफ़ोड़, रथ क्षतिग्रस्त - Ekhabri.com

बंगाल चुनाव से पहले भाजपा कार्यालय में तोडफ़ोड़, रथ क्षतिग्रस्त

कोलकाता। शुक्रवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद पार्टियों की तैयारी और तेज हो गई है। इसके साथ ही बीजेपी ने आरोप लगाया है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार रात उसके दफ्तर में तोडफ़ोड़ की और उसकी गाडिय़ों को नुकसान पहुंचाया।
हालांकि मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात ये घटना हुई। बीजेपी का आरोप है कि ये सब टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने किया है। बीजेपी ने कहा कि टीएमसी के लोगों ने न सिर्फ गाडिय़ां तोड़ी बल्कि कई चीजें चुराई भी। बीजेपी नेताओं ने मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि अभी घटना की पुलिस द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा के बाद ये घटना पेश आई है। बीजेपी के मुताबिक कोलकाता के फूलबागान इलाके में कुछ लोगों ने उसके दफ्तर में घुसकर जमकर तोडफ़ोड़ की। रात के अंधेरे में हमला किया गया। दफ्तर के बाहर खड़ी गाडिय़ों के शीशे भी तोड़ दिए गए। बदमाशों में पुलिस प्रशासन का जरा भी खौफ नजर नहीं आया। यहां तक कि ये लोग काफी देर तक दफ्तर में टहलते हुए भी नजर आए। इस घटना के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने टीएमसी पर आरोप लगाया। घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि बीजेपी की चुनावी वैन दफ्तर में खड़ी थी तभी कुछ लोगों ने हमला बोला और चुनावी वैन में लगे एलईडी तोड़ दिए। मामले में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आज ही चुनाव आयोग ने बंगाल चुनाव तिथि की घोषणा की और तृणमूल कांग्रेस के गुंडो ने बिना डर के रात 11 बजे भाजपा के काड़पारा (कोलकाता) गोडाउन्न में घुसकर एनईडी गाडिय़ां फोड़ी और एलईडी भी खोलकर ले गए। शायद गुंडो ने चुनाव आयोग को चुनौती दी है । घटना पर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के चुनावी रथों के साथ तोडफ़ोड़ की। इन लोगों ने गाडिय़ों से एलईडी भी चुरा ली। चुनाव आयोग के लिए ये चुनाव बहुत कठिन रहने वाला है। टीएमसी ने बंगाल की राजनीति में हिंसा के बीज बोए हैं। बंगाल के लोग इसका जवाब देंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

Bilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
Bilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान   Bilaspur News के अनुसार न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास एक पति-पत्नी ने कथित...