रायपुर। छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री 13 दिसंबर को शपथ लेंगा। सूत्रों के मुताबिक, इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, हिमंता बिस्वा शर्मा, और कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं।
भाजपा नेता चयन के लिए टीम 10 दिसंबर को आएगी
छत्तीसगढ़ में भाजपा द्वारा विधायक दल के नेता का चयन करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक टीम 10 दिसंबर को आएगी। उसके बाद 11 दिसंबर को विधायक दल की बैठक में सीएम का एलान होगा और 13 दिसंबर को नए मुख्यमंत्री को शपथ दिलाई जाएगी।









