Google Analytics Meta Pixel आरडीए की कमल विहार योजना के भूखण्डों की हुई रिकार्ड बिक्री - Ekhabri.com

आरडीए की कमल विहार योजना के भूखण्डों की हुई रिकार्ड बिक्री

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गाइड लाइन दर और पंजीयन शुल्क में छूट से भूखण्डों के क्रय-विक्रय में आयी तेजी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जनसामान्य को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भूमि के बाजार मूल्य (गाइड लाइन दर) में 30 प्रतिशत की कमी और पंजीयन शुल्क में रियायत और छोटे भूखण्डों के क्रय-विक्रय पर लगे प्रतिबंध को हटाने के चलते राज्य भूखण्डों एवं मकानों के पंजीयन में तेजी आई है। रायपुर विकास प्राधिकरण की कमल विहार योजना को इसके चलते अच्छा प्रतिसाद मिलने लगा है। 12 फरवरी को निविदा के जरिए 118 भूखण्डों की बिक्री से रायपुर विकास प्राधिकरण को 52 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई है, जो अपने आप में भूखण्डों की बिक्री का रिकार्ड है। कमल विहार योजना के कुल 118 भूखण्ड बिके जिसमें 108 भूखण्ड व्यावसायिक, 9 आवासीय, एक भूखण्ड सार्वजनिक/अर्द्धसार्वजनिक उपयोग के भूखण्ड शामिल है। कमल विहार योजना में एक साथ इतने भूखण्डों की बिक्री और इससे प्राप्त होने वाली 52 करोड़ रूपए की राशि अपने आप में एक रिकार्ड है। गौरतलब है कि व्यावसायिक प्रयोजन, मिश्रित, सार्वजनिक एवं अर्द्धसार्वजनिक प्रयोजन के भूखण्डों की वर्ष 2018-19 में बिक्री से एक करोड़ 84 लाख तथा वर्ष 2019-20 में 5 करोड़ 70 लाख रुपए की आय हुई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में कमल विहार योजना के भूखण्डों की बिक्री के लिए दी गई रियायत एवं निविदा आमंत्रण को अच्छा प्रतिसाद मिला है। यही वजह है कि निविदा के माध्यम से एक दिन में ही विभिन्न प्रयोजनों के लिए कुल 118 भूखण्ड बिके, जिससे प्राधिकरण को 52 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई है। एक दिन में 52 करोड़ रुपए की इस अभूतपूर्व बिक्री के लिए प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ जी के द्वारा व्यावसायिक भूखण्डों के समस्त क्रेताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...