Google Analytics Meta Pixel 21 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, फटाफट करें अप्लाई - Ekhabri.com

21 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इन संस्थानों में निकली अलग-अलग भर्तियों के लिए अपनी योग्यता के अनुसार अप्लाई कर सकते हैं। इनके लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं और जल्द लास्ट डेट भी आने वाली है। ये वैकेंसी इंटेलीजेंस ब्यूरो से लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और नवोदय विद्यालय तक में निकली हैं। सभी के लिए योग्यता और अंतिम तिथि सब अलग है। आप जिस पद के लिए आवेदन करने की पात्रता रखते हों, उसका फॉर्म भर दें।
एएआई भर्ती 2024 : एएआई ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के 490 पद पर भर्ती निकाली है। रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं और अंतिम तिथि 1 मई 2024 है। आवेदन करने के लिए आपको एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – aai.aero. एज लिमिट 27 साल है। शुल्क 1000 रुपये है और सेलेक्शन होने पर सैलरी 40 हजार से 1 लाख 40 हजार तक है।

 

 

 

आईबी रिक्रूटमेंट 2024 : इंटेलीजेंस ब्यूरो में 660 ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती चल रही है। ये पद एसीआईओ, जेआईओ, एसए के हैं। इन पदों के लिए केवल ऑफलाइन अप्लाई किया जा सकता है। डिटेल जानने और एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए mha.gov.in पर जा सकते हैं। आवेदन इस पते पर भेजें – संयुक्त उप निदेशक/जी-3, इंटेलिजेंस ब्यूरो, गृह मंत्रालय, 35 एस पी मार्ग, बापू धाम, नई दिल्ली-110021. लास्ट डेट 29 मई है।

 

 

मर्चेंट नेवी भर्ती 2024 : इंडियन मर्चेंट नेवी ने 4000 पदों पर भर्ती निकाली है। ये पद डेक रेटिंग, सीमेन, इंजन रेटिंग, इलेक्ट्रिशियन, मेस ब्वॉय, कुक और वेल्डर/हेल्पर आदि के हैं। रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं और अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2024 है। आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे इसके लिए sealanmaritime.in पर जाएं। 10वीं-12वीं पास संबंधित फील्ड में आईटीआई डिप्लोमा हो, वे आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा 17.5 से 27 साल है और शुल्क 100 रुपये है। सैलरी पद के हिसाब से 40 हजार से 90 हजार रुपये महीना तक है।

Read Also  जंगल में चल रहा था जुआ पुलिस को देख लीलागर नदी में कूदे 3 जुआरी, नदी में डूबने से एक की मौत

 

 

बिहार आईटी सहायक भर्ती 2024 : ये वैकेंसी बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसायटी ने पंचायती राज डिपार्टमेंट के अंतर्गत निकाली हैं। एप्लीकेशन लिंक अभी नहीं खुला है, 30 अप्रैल से आवेदन शुरू होंगे। इनके तहत आईटी असिस्टेंट के 6570 पदों पर कैंडिडेट्स की भर्ती होगी। लास्ट डेट 29 मई है। आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे, इसके लिए bgsys.bihar.gov.in पर जाएं। बी.कॉम या एम.कॉम किए कैंडिडेट जिनकी एज 21 से 45 साल हो वे अप्लाई कर सकते हैं। शुल्क 500 रुपये है और सैलरी 20 हजार रुपये।

 

 

आरआरबी आरपीएफ भर्ती 2024 : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के कुल 4660 पद पर भर्ती निकाली है। 4208 पद कॉन्स्टेबल के और 452 पद सब-इंस्पेक्टर के हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई 2024 है। एसआई पद के लिए ग्रेजुएशन और कॉन्स्टेबल पद के लिए दसवीं पास आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा क्रमश: 20 से 28 और 18 से 28 साल है।

 

 

 

यूपीएसएसएससी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती 2024 : ये वैकेंसी उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन ने निकली है। आवेदन 1 मई से शुरू होंगे। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 मई 2024 है। आवेदन करने, डिटेल जानने के लिए upsssc.gov.in पर जाएं। एग्रीकल्चर या संबंधित फील्ड से बैचलर्स की डिग्री लिए 21 से 40 साल तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। यूपी पीईटी पास होना भी जरूरी है। कुल 3446 कृषि तकनीकी सहायक पदों पर भर्ती होगी।

 

 

एनवीएस भर्ती 2024 : नवोदय विद्यालय समिति में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती चल रही है। इसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। कुल 1377 पद भरे जाएंगे। आवेदन करने और डिटेल जानने के लिए navodaya.gov.in पर जाएं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, ऑडिट असिस्टेंट, स्टनोग्राफर, लैब अटेंडेंट, जूनियर सेक्रेटियाट असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन आदि के पद भरे जाएंगे। 10वीं-12वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *