Google Analytics Meta Pixel JoSAA काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे मिलेगा IIT, NIT में दाखिला - Ekhabri.com

JoSAA काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे मिलेगा IIT, NIT में दाखिला

जेईई मेन्स और जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2024 के नतीजे जारी होने के बाद अब काउंसलिंग की बारी है। सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को उनकी रैंक, च्वॉइस और सीटों की उपलब्धता के मुताबिक इंस्टीट्यूट दिए जाएंगे। पसंदीदा संस्थान में सीट लॉक करने से लेकर मेरिट लिस्ट रिलीज होने के बाद इंस्टीट्यूट में रिपोर्ट करने तक अब पूरी प्रक्रिया की शुरुआत हो रही है।

 

 

 

जोसा काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है–josaa.nic.in. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने जेईई मेन्स या जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास कर ली है, वे एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई साथ ही आईआईटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

 

 

 

जोसा काउंसलिंग की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। जैसे सबसे पहले रजिस्ट्रेशन होंगे, इसके बाद च्वॉइस फिलिंग, अगले चरण में च्वॉइस लॉक होंगी। इसके बाद सीट एलोकेशन होगा, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन होगा और अंत में दिए गए इंस्टीट्यूट में रिपोर्ट करना होगा।

 

 

 

आईआईटीज में एडमिशन के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास की हो. जबकि आईआईआईटीज, एनआईटी, आईईएसटी और जीएफटीआई जैसे संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईई मेन परीक्षा पास होना जरूरी है। जोसा काउंसलिंग कई राउंड में पूरी होती है. पहले राउंड का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है-

 

जोसा काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग की तारीख – 10 जून 2024

जोसा काउंसलिंग के तहत एएटी कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग की तारीख – 24 जून 2024

मॉक टेस्ट सीट एलोकेशन वन के रिलीज होने की तारीख – 25 जून 2024

मॉक टेस्ट सीट एलोकेशन टू के रिलीज होने की तारीख – 27 जून 2024

जोसा च्वॉइस लॉकिंग की तारीख – 27 जून 2024

जोसा काउंसलिंग के लिए कैंडिडेट के रजिस्ट्रशन और च्वॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख – 28 जून 2024

डेटा मिलान की, वैरीफिकेशन की और एलॉटेड सीट के वैलिडेशन की तारीख – 29 जून 2024

जोसा काउंसलिंग के तहत सीट एलोकेशन की पहले राउंड की तारीख – 30 जून 2024.

 

 

कैंडिडेट्स जोसा रजिस्ट्रेशन के दौरान अपनी रैंक के मुताबिक कोर्स और कॉलेज की कई च्वॉइस भर सकते हैं। इसमें ये ऑर्डर ऑफ प्रिफरेंस भी डालेंगे। सबसे ज्यादा जरूरी संस्थान और कोर्स उनके लिए कौन सा है, उसके बाद कौन सा है। इस तरह पूरी लिस्ट भरी जाएगी। संस्थान या कोर्स में एडमिशन इस बेस पर मिलेगा कि कितने कैंडिडेट्स से अप्लाई किया है? किसकी क्या रैंक है? उस कोर्स या संस्थान में कुल कितनी सीटे हैं? आदि. इनके आधार पर पहली सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी होगी। ये काउंसलिंग कई राउंड में पूरी होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

कामदा एकादशी 2026 कब मनाएं, जानें सही तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
हिंदू धर्म में कामदा एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए समर्पित होता है। वर्ष 2026 में कामदा एकादशी को लेकर तिथि को लेकर कई लोगों में भ्रम बना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *