- महिलाओं की सच्ची कहानियों को मिला रचनात्मक स्वरूप
- हर वर्ग की महिलाओं की आपबीती का भी समावेश
रायपुर, 15 अगस्त 2024: स्वाधीनता दिवस के अवसर पर रायपुर के टाउन हॉल में आयोजित प्रदर्शनी के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘खुशियों का नोटिफिकेशन’ नामक कहानी संग्रह का विमोचन किया। यह संग्रह छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना पर आधारित है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के बाद लागू की गई थी। इस पुस्तक की विशेषता यह है कि इसमें सच्ची कहानियों को रचनात्मक और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुस्तक के विमोचन के बाद कहा कि जनसंपर्क विभाग का यह अभिनव प्रयास लोगों को बेहद पसंद आएगा, और वे रुचि लेकर इन कहानियों को पढ़ेंगे। महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन को सकारात्मक रूप से बदल दिया है। इन बदलावों से उत्पन्न हुई सुंदर कहानियों को ‘खुशियों का नोटिफिकेशन’ में संजोया गया है, जिससे पाठक उन कहानियों को जीवंत रूप में महसूस कर सकेंगे।
‘खुशियों का नोटिफिकेशन’ में संग्रहित कहानियां सिर्फ महिलाओं को मिले आर्थिक लाभ को ही नहीं दर्शाती हैं, बल्कि उनके सशक्तिकरण के प्रभाव को भी उजागर करती हैं। यह संग्रह उन महिलाओं की साहस, धैर्य और सपनों की गाथा का प्रस्तुतीकरण है। इस पुस्तक को पढ़कर लोग समझ पाएंगे कि एक हजार रुपए प्रति माह की राशि भी सपनों को साकार करने, स्वतंत्रता का भाव जगाने और घर व समुदाय की स्थिति को सकारात्मक रूप से बदलने का साधन बन सकती है।
विमोचन के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनके सचिव पी. दयानंद, डॉ. बसवराजू एस., जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, अपर संचालक उमेश मिश्रा, संजीव तिवारी, आलोक देव और जनसंपर्क विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...