Google Analytics Meta Pixel हवाई यात्रा से रायपुर पहुंचे बीजापुर के विद्यार्थियों में उड़ान भरने का हौसला - Ekhabri.com

हवाई यात्रा से रायपुर पहुंचे बीजापुर के विद्यार्थियों में उड़ान भरने का हौसला

 

रायपुर, 15 अगस्त 2024 – बीजापुर के मेधावी छात्र-छात्राओं ने पहली बार हवाई यात्रा कर रायपुर पहुंचकर अपने सपनों को पूरा करने का हौसला दिखाया। ये विद्यार्थी आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, और बिजनेसमैन बनने की चाह रखते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बीजापुर के 100 छात्र-छात्राओं ने जगदलपुर से रायपुर तक हवाई यात्रा की और राजधानी में अध्ययन भ्रमण किया।

IMG 20240815 164746 (700 x 380 pixel)

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘छू लो आसमां’ एजुकेशन सिटी बीजापुर के इन विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से उनके निवास पर मुलाकात की और अपने अनुभव साझा किए। कक्षा 11वीं की छात्रा डिम्पल ठाकुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि हवाई यात्रा का अनुभव बेहद रोमांचक था। उन्होंने कहा कि वे अपने सपनों को ऊंचाइयों तक ले जाकर मेहनत से पूरा करेंगी।

 

मुख्यमंत्री ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा को रोजगार से जोड़ा गया है, जिससे विद्यार्थी व्यवसाय और कृषि जैसे क्षेत्रों में भी आगे बढ़ सकें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शिक्षक सबसे बड़े राष्ट्र निर्माता होते हैं, जो आईएएस और आईपीएस जैसे अधिकारी तैयार करते हैं।

IMG 20240815 164753 (700 x 412 pixel)

मुख्यमंत्री ने गोंडी भाषा के शब्द ‘नियद नेल्लानार’ का अर्थ पूछा, जिसका जवाब एक छात्रा ने ‘तुम्हारा प्यारा गांव’ बताया। मुख्यमंत्री ने बताया कि बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए ‘नियद नेल्लानार’ योजना शुरू की गई है, जिसमें 17 विभागों की 58 व्यक्तिमूलक और 28 सार्वजनिक योजनाएं शामिल हैं।

Read Also  विनेश-साक्षी का WFI अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न का आरोप:फोगाट बोलीं- मारने की धमकी दी

 

मुख्यमंत्री ने बच्चों को छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने की जिम्मेदारी दी और उन्हें स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की समझाईश दी। कक्षा 11वीं के छात्र अखिलेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को उनके स्कूल आने का आमंत्रण दिया, जबकि कक्षा 10वीं की छात्रा निशा यादव ने हवाई यात्रा का वायदा पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *