अभी 8 जिलों में हो रहा है डायलिसिस, अब तक 27 हजार से अधिक सेशन हो चुके
रायपुर। प्रदेश के 12 और जिला अस्पतालों में जल्दी ही नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा शुरू की जाएगी। राष्ट्रीय नि:शुल्क डायलिसिस कार्यक्रम जीवन धारा के तहत रायपुर, गरियाबंद, जगदलपुर, जांजगीर, राजनांदगांव, सूरजपुर, कोरिया, कबीरधाम, धमतरी, मुंगेली, बलौदाबाजार और बालोद जिला चिकित्सालय में कुल 54 डायलिसिस मशीनों की स्थापना का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। इन अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा शुरू होने से दूरस्थ अंचलों के किडनी रोगियों को भी स्थानीय स्तर पर नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलने लगेगी। अभी प्रदेश के आठ जिलों में यह सुविधा प्रदान की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के अस्पतालों में भी चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। जशपुर, कांकेर, अंबिकापुर, कोरबा और बीजापुर जैसे सुदूर क्षेत्रों में पहले चरण में नि:शुल्क डायलिसिस सुविधा की शुरूआत के बाद अब दूसरे चरण में गरियाबंद, जगदलपुर, सूरजपुर, कोरिया और कबीरधाम जैसे दूरस्थ जिलों में भी इसे शुरू करने की तैयारी है। किडनी रोगों से ग्रस्त मरीजों को लंबे समय तक बार-बार डायलिसिस कराना पड़ता है। इससे उन पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ता है। स्थानीय स्तर पर ही डायलिसिस की सुविधा मिलने से किडनी रोगों से पीड़ितों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे मरीजों और उनके परिजनों के श्रम, धन और समय की भी बचत होगी। प्रदेश के 12 और जिला अस्पतालों में डायलिसिस सुविधा के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ के द्वारा रायपुर में दस, गरियाबंद, जगदलपुर, जांजगीर और राजनांदगांव में पांच-पांच, सूरजपुर, कोरिया, कवर्धा और धमतरी में चार-चार, मुंगेली एवं बालोद में तीन-तीन तथा बलौदाबाजार में दो डायलिसिस मशीनें लगाई जा रही हैं। रायपुर, गरियाबंद और जगदलपुर में डायलिसिस यूनिट्स की स्थापना का काम पूर्ण कर लिया गया है। इन तीनों जिला अस्पतालों में बहुत जल्द यह सुविधा शुरू कर ली जाएगी।
अभी आठ जिला अस्पतालों में मिल रही सुविधा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय नि:शुल्क डायलिसिस कार्यक्रम के अंतर्गत अभी प्रदेश के आठ जिला अस्पतालों में नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जा रही है। नि:शुल्क डायलिसिस के लिए जशपुर, दुर्ग व कांकेर जिले में पांच-पांच, अंबिकापुर व महासमुंद में चार-चार, कोरबा में छह, बीजापुर में तीन एवं बिलासपुर में चार (सिम्स मेडिकल कॉलेज में तीन और बिलासपुर कोविड अस्पताल में एक), इस तरह कुल 36 मशीनों की स्थापना की गई है। इन अस्पतालों में अब तक कुल 27 हजार 131 डायलिसिस सेशन किए जा चुके हैं। इनमें से दुर्ग जिला अस्पताल में 5384, कोरबा में 5743, कांकेर में 4736, बिलासपुर में 4068, महासमुंद में 3153, सरगुजा में 2079, बीजापुर में 1019 एवं जशपुर में 949 सेशन किए गए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...