रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की वरिष्ठ विधायक डॉक्टर रेणु जोगी का शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता में बड़ी आंत के ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ। डॉ जोगी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ है। उनका ऑपरेशन डॉक्टर आदर्श चौधरी ने लेप्रोस्कोपिक पद्धति से किया और आंत से 6.5cm का ट्यूमर सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया है। सर्जरी 4 घंटे चली। डॉ जोगी अभी पोस्ट-ऑपरेशन कक्ष में हैं। उनके पुत्र अमित जोगी ने यह जानकारी देते हुए सभी की प्रार्थनाओं के लिए आभार जताया।










