Google Analytics Meta Pixel गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस : राज्यपाल फहराएंगी तिरंगा - Ekhabri.com

गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस : राज्यपाल फहराएंगी तिरंगा

रायपुर । गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2021 का आयोजन पूरे राज्य में गरिमापूर्ण तरीके से किया जाएगा। राज्य शासन के निर्णय अनुसार इस वर्ष किसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। समारोह में विशेष रूप से कोरोना वारियर्स डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए सभी निर्देशों का पालन और उपाए किए जाएंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन में स्कूली छात्र-छात्राओं को नहीं बुलाया जाएगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय/सार्वजनिक भवनों/राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी। साथ ही सभी शासकीय और सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा।
राजधानी में राज्यपाल फहराएंगी राष्ट्रीय ध्वज
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार राज्य स्तर पर राजधानी रायपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में माननीय राज्यपाल अनुसुईया उइके द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों द्वारा (गार्ड आॅफ आॅनर) सलामी दी जाएगी। इसके बाद माननीय राज्यपाल के द्वारा संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में कोविड-19 से बचाव के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना वारियर्स चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों और स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों द्वारा (गार्ड आॅफ आॅनर) सलामी ली जाएगी। इसके बाद माननीय राज्यपाल के द्वारा संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में कोविड-19 से बचाव के लिए जारी दिशा निदेर्शों का पालन करते हुए कोरोना वारियर्स चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों और स्वच्छताकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
जिला स्तर पर मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा
जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों द्वारा (गार्ड आॅफ आॅनर) सलामी दी जाएगी। इसके बाद जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। कार्यक्रम में कोविड-19 से बचाव के लिए जारी दिशा निदेर्शों का पालन करते हुए कोरोना वारियर्स चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों और स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। जनपद पंचायत कार्यालयों में जनपद अध्यक्ष एवं नगरीय निकायों में महापौर/अध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसी तरह पंचायत मुख्यालयों में सरपंच एवं बड़े गांवों में गांव के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...