Google Analytics Meta Pixel देश-विदेश में चमकेगा दंतेवाड़ा का गारमेंट ब्रांड डेनेक्स : भूपेश बघेल - Ekhabri.com

देश-विदेश में चमकेगा दंतेवाड़ा का गारमेंट ब्रांड डेनेक्स : भूपेश बघेल

 

   रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के पहले दिन गीदम विकासखण्ड के ग्राम हारम पहुंचकर बिहान महिला समूहों द्वारा संचालित डेनेक्स नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्टरी का उदघाटन किया।  बघेल ने फैक्ट्री का अवलोकन किया, वहां काम कर रही महिलाओं और बालिकाओं से बातचीत कर उनके कार्य के बारे में जानकारी ली, उनका उत्साहवर्धन तथा फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे वस्त्रों की गुणवत्ता की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दंतेवाड़ा की नारी शक्ति द्वारा इस फैक्ट्री में तैयार गारमेंट ब्रांड ह्यह्यडेनेक्सह्यह्य का नाम देश-विदेश में चमकेगा। उन्होंने फैक्ट्री में काम कर रही बालिकाओं को अशीर्वाद भी दिया।    उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा जिले में गरीबी, उन्मूलन के लिए जिला प्रशासन की पहल पर स्थानीय महिलाओं को प्रशिक्षण देकर गारमेंट फैक्ट्री शुरू की गई है। इस अत्याधुनिक फैक्ट्री में महिलाओं को नियमित रूप से रोजगार उपलब्ध कराने के मद्देनजर यहां के उत्पादों के बिक्री के लिए ट्राईफेड, सीआरपीएफ, एनएमडीसी के साथ एमओयू (अनुबंध) किया गया है। इस प्रोजेक्ट हेतु 1.92 करोड़ रू. की टेक्सटाईल यूनिट 5 एकड़ की भूमि पर लगाई गई है।    मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि डेनेक्स में धुर नक्सल क्षेत्र दंतेवाड़ा में बहनों को फैक्ट्री में कुशलता के साथ वस्त्र तैयार करते देख आज सुखद आश्चर्य हो रहा है। दन्तेवाड़ा में जहां लगातार नक्सली घटनाएं होती थी और सिवाय खदान के रोजगार का कोई साधन नहीं होता था, वहीं आज हमारी बहनें प्रशिक्षण लेकर उच्च गुणवत्ता के जैकेट, शर्ट, कुर्ता  सहित विभिन्न प्रकार के रेडीमेड गारमेंट बना रहीं हैं। हमारी बहनों के परिश्रम से जल्द ही दंतेवाड़ा की तस्वीर बदलेगी। धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में इतनी बड़ी फैक्ट्री संचालित की जा रही है, जितनी बड़ी फैक्ट्री राजधानी रायपुर में भी नहीं। आप सभी ने रोजगार के नए अवसर सृजित किये और यह बताया कि हमारी बहनें चाहे तो क्या नहीं कर सकती। नई शुरूआत की यह पहली जीत है। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और जिले की पहचान भी बनेगी। मुख्यमंत्री  बघेल ने इस फैक्ट्री के शुभारम्भ पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। बिहान की महिला सदस्यों ने मुख्यमंत्री को गारमेंट फैक्ट्री में कोसे से निर्मित जैकेट और टी-शर्ट भेंट किए। मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों ने मेरे लिए जैकेट भी बनाया है यह देखकर अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है। जब आपके द्वारा निर्मित ये उत्पाद देश और विदेश में जाएंगे तो आपके मेहनत की प्रशंसा होगी साथ ही आपके जिले का प्रचार भी होगा।
–  दो पाली में 300 परिवारों को मिलेगा रोजगार
इस अवसर पर फैक्टरी की प्रशिक्षक रेनू एक्का ने बताया कि नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री के नाम से जिले में वस्त्र उद्योग की पहली यूनिट जिले के गीदम विकासखंड के हारम ग्राम पंचायत में खोली जा रही है,जहां दो पाली में 300 परिवारों को रोजगार प्रदान किया जाएगा। इसमें उन्हें शुरूआत में 45 दिन का प्रशिक्षण देकर कैंची पकड़ना, कटाई, सिलाई, फिनिशिंग, इस्त्री करना, पैकेजिंग जैसी बेसिक चीजें सिखाई जा रही है। जिससे प्रत्येक हितग्राही वस्त्र उद्योग की सभी बारीकियों में पारंगत हो सकें। फैक्ट्री में तमाम आधुनिक तकनीकों से काम किया जाएगा। इस भव्य फैक्ट्री में यहां कार्यरत लोगों के लिए प्रशिक्षण रूम, किचन, डाइनिंग रूम, रेस्ट रूम, प्राथमिक उपचार केन्द्र, बच्चों के खेलने के लिए रूम, गार्डन, शौचालय तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। भविष्य में हारम यूनिट के अतिरिक्त दंतेवाड़ा, बारसूर और बचेली में भी यूनिट स्थापित की जाएंगी। जिससे जिले के एक हजार परिवार को रोजगार मिलेगा। जो दंतेवाड़ा जिले में गरीबी उन्मूलन के लिए नींव का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री एवं दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री  जयसिंह अग्रवाल, लोकसभा सांसद  दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और बीजापुर विधायक  विक्रम शाह मंडावी, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष और नारायणपुर विधायक  चंदन कश्यप, संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक  रेखचन्द जैन, विधायक कोंडागांव  मोहन मरकाम, विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत दंतेवाड़ा अध्यक्ष तूलिका कर्मा, नक्सल आॅपरेशन प्रमुख एडीजी अशोक जुनेजा, कमिश्नर  जी.आर. चुरेन्द्र, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर  दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव सहित अन्य अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

भाभी जी घर पर हैं फेम शिल्पा शिंदे ने कहा मैंने मेकर्स पर यौन उत्पीड़न का लगाया था झूठा आरोप

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
Bhabhiji Ghar Par Hain फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले भाभीजी के मेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के निर्माता पर...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

रायपुर : सुशासन तिहार में त्वरित समाधान का उदाहरण: अभिषेक यादव का 10 मिनट में बना राशन कार्ड

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
मलगवां के हितग्राही को मिला खाद्य सुरक्षा का लाभ, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार   रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी...