रायपुर। अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अशोक कुमार अग्रवाल ने इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा, रायपुर के चेयरमेन का पदभार ग्रहण आज ग्रहण किया।
बता दें कि आगामी प्रबंध समिति के गठन एवं चेयरमेन का चुनाव होने तक इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के प्रेसिडेंट इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के नवीन नियमों के अंतर्गत उन्हें चेयरमैन नियुक्त किया गया है।










