Google Analytics Meta Pixel पोषण पुनर्वास केंद्रों में उचित देखभाल एवं पौष्टिक आहार से रेयांश एवं भद्राक्ष की लौटी मुस्कान - Ekhabri.com

पोषण पुनर्वास केंद्रों में उचित देखभाल एवं पौष्टिक आहार से रेयांश एवं भद्राक्ष की लौटी मुस्कान

भद्राक्ष को खड़े होने में भी थी दिक्कत, गंभीर कुपोषण से आये बाहर, एनआरसी में मिली बेहतर सुविधा और आहार से सेहत में सुधार
रायपुर। कोरिया जिले में कुपोषण मुक्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों में पोषण पुनर्वास केंद्र नौनिहालों के लिए वरदान साबित हुए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में उचित देखभाल से मात्र 6 दिन में ही विकासखण्ड भरतपुर के ग्राम जनकपुर के रेयांश का वजन 8.500 किलोग्राम से 8.850 किलोग्राम हो गया। इस माह के शुरूआत में रेयांश को एनआरसी में भर्ती किया गया था और 01 सप्ताह के भीतर ही वजन सुधार हुआ। रेयांश की माता श्रीमती जनकलली ने बताया कि पोषण पुनर्वास केंद्र में अच्छी सुविधा, समय पर दवाइयों, पोषण आहार तथा चिकित्सकों के परामर्श से अब रेयांश के स्वास्थ्य में सुधार आया है। उन्होंने बताया कि भोजन में यहां पौष्टिक दलिया, सूजी, पोहा, खिचड़ी, दूध, अंडा, फल दिया जाता है तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए खिलौने की भी व्यवस्था है। एनआरसी में बेहतर देखभाल, चिकित्सकीय परामर्श, दवाइयों तथा पोषण आहार से जिले में कुपोषण दर एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। जिले में 4 हजार 476 बच्चों ने अब तक कुपोषण के खिलाफ जंग में पोषण पुनर्वास केंद्र के माध्यम से जीत हासिल की है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां के पोषण पुनर्वास केंद्र में ग्राम कटकोना के भद्राक्ष का वजन केंद्र में आने के समय 7.500 किलोग्राम था जो मात्र 10 दिनों में बढ़कर 8.540 किलोग्राम हो गया। भद्राक्ष की माता ने बताया कि 24 अप्रैल को भद्राक्ष को एनआरसी में भर्ती किया गया। यहाँ आने से पहले वह अति गम्भीर कुपोषण की श्रेणी में था, जिसकी वजह से ठीक से खड़े होने में भी समस्या होती थी। लेकिन चिकित्सकों के देखभाल एवं दवाईयों के प्रभाव से उसके खानपान में सुधार आया है। उन्होंने बताया कि केंद्र में चिकित्सकों द्वारा घर पर खान-पान में रखे जाने वाली सावधानियों के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी है।
जिले में 05 एनआरसी में कुपोषित बच्चों का हो रहा इलाज
वर्तमान में जिले में कुल 05 पोषण पुनर्वास केन्द्रों में कुपोषित बच्चों को रखकर कुपोषण मुक्ति हेतु देखभाल किए जा रहे हैं। जिनमें जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनहत, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खड़गवां में पोषण पुनर्वास केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों में चिकित्सा विशेषज्ञों, प्रशिक्षित स्टाफ नर्स, फीडिंग डेमोस्ट्रेटर व कुक द्वारा चिकिसकीय सुविधा के साथ-साथ पोषण आहार व बेहतर वातावरण में 15 दिवस तक इलाज किया जाता है साथ ही शिशुओं के लिए 2 हजार 250 रुपए की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *