ज्योतिष शास्त्र में भगवान के सामने घंटी बजाने का खास महत्व माना गया है। रोजाना घर में पूजा के दौरान घंटी बजाने से घर में देवताओं का वास होता है व दुश्मनों को नाश होता है। इससे कई सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए जानते हैं घंटी बजाने के महत्व।
आपने अक्सर पूजा करते समय महसूस किया होगा कि जैसे ही घंटी बजायी जाती है घर के साथ-साथ संपूर्ण वातारण शुद्ध और पवित्र हो जाता है। और चारों और सकारात्मकता फैल जाती है। लेकिन अगर हम घंटी बजाने के नियमों को नजअंदाज कर देते है तो ये सकारात्मकता नकारात्मकता में बदल जाती है।

अक्सर आपने देखा होगा कि घंटी के ऊपरी हिस्से पर गरुड़ बना हुआ दिखाई देगा। अधिकतर लोग जो घर पर घंटी का इस्तमाल करते हैं उसे गुरुड़ घंटी कहा जाता है। गुरुड़ घंटी का उपयोग करने से घर में देवताओं का आवाहन होता है। बता दें कि ज्योचिष शास्त्र के अनुसार घंटी की पहली विधिवत पूजा करने के बाद ही उसे बजाना चाहिए। बिना पूजा किए घंटी बजाना शुभ नहीं माना जाता।
अधिकतर लोग संपन्न होने पर आरती के समय घंटी बजाते हैं लेकिन ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक इस बात का ध्यान रखें कि बज भी भगवान को जल अर्पण करें, उनको धूप दीप लगाते समय घंटानाद अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से हमारी पूजा संपन्न मानी जाती है। और घर का वातावरण शुद्ध व पवित्र हो जाता है।
मान्यता है कि जो भी पूजा के समय घंटी बजाता है उसकी देवताओं के समक्ष हाजिरी लग जाती है। इतना ही नहीं मान्यता अनुसार घंटी बजाने से मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियों में चेतना जागृत होती है जिसके बाद उनकी पूजा और आराधना अधिक फलदायक और प्रभावशाली बन जाती है। ऐसा भी कहा जाता है कि इससे सकारात्मक शक्तियों का प्रसार होता है तथा नकारात्मक ऊर्जा का निष्कासन होता है। घंटी की ध्वनि मनुष्य के मन को शांति प्रदान करती है। जब भी घंटी बजाये तो घंटी बजाते समय किसी देवता का मंत्र व आरती अवश्य बोलनी चाहिए। चाहे एक मिन्ट ही क्यों न हो घंटानाद करते समय कोई भी मंत्र जरूर बोलना चाहिए।

घंटी के प्रकार
गरूड़ घंटी- इसका उपयोग घर में होने वाली पूजा में किया जाता है, जो आकार में बेहद छोटी होती है।
द्वार घंटी – इस घंटी को घर के मुख्य द्वार पर लगाया जाता है, इससे नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती।
हाथ घंटी – ये घंटी पीतल की ठोस एक गोल प्लेट की तरह होती है, जिसको लकड़ी के एक गद्दे से मारकर बजाया जाता है।
घंटा – ये लगभग 5 फुट लंबा और चौड़ा होता है, जिसके बजाने पर कई दूर किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई देती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...