भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत सर्जरी के बाद पहली बार कुछ देर के लिए बिस्तर से उतरकर खड़े हुए। पंत का इलाज कर रहे डाक्टरों के मुताबिक ऐसी चोट के बाद मैदान पर उतरने के लिए चार से छह महीने तक का समय लगता है। हालांकि यह व्यक्ति और फिजियो पर निर्भर करता है।
पंत गत 30 दिसंबर को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे और उन्हें देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने क्रिकेटर को आगे के इलाज के लिए मुंबई भेजने का फैसला किया और चार जनवरी को एयर लिफ्ट कर उन्हें डा. दिनशा पारदीवाला की निगरानी में कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पंत के दाहिने पैर के लिगामेंट की सर्जरी की गई जो करीब तीन घंटे तक चली।
सूत्रों के मुताबिक सर्जरी के चार दिन बाद पंत को अन्य लोगों की मदद से थोड़ी देर के लिए बिस्तर से उतारा गया और वह कुछ सेकेंड तक खड़े भी हुए। सूत्र ने बताया कि पंत को आने वाले दिनों में वाकर के जरिये चलाया जाएगा और वह अभी अगले एक सप्ताह तक अस्पताल में ही रहेंगे और उन्हें कठिन रिहैब की जरूरत पड़ेगी।
यह पूछे जाने पर कि एक खिलाड़ी को इस तरह की सर्जरी से उबरने में कितना समय लग सकता है। इस पर नानावटी मैक्स अस्पताल के आर्थोपेडिक और स्पोटर्स सर्जन डा. गौतम तावारी ने कहा,”अगर लिगामेंट को ठीक किया जाता है तो इसे ठीक होने में चार से छह सप्ताह लगते हैं। इसके दो या तीन महीने के बाद उस पैर से ट्रेनिग की जा सकती है। हालांकि पूरी तरह ठीक होने में और चार महीने का वक्त लगता है, इसलिए इससे उबरने में कम से कम छह महीने लगेंगे। हालांकि इसमें यह भी निर्भर करता है कि किस तरह का ध्यान रखा जा रहा है और व्यक्ति को कैसी मेडिकल सहायता मिल रही है। इन सबसे ज्यादा व्यक्ति की खुद की इच्छाशक्ति उसे जल्द ठीक होने में कारगार साबित होती है। सर्जरी के बाद मांसपेशियों का प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है।”
एक अन्य विशेषज्ञ ने कहा, “अगर ग्रेड-1 की चोट होती है तो इससे उबरने में चार से छह सप्ताह लगते हैं। अगर ग्रेड-2 की चोट है तो 12 से 16 हफ्ते तथा ग्रेड-3 की चोट होने पर नौ से 12 महीनों का समय लगता है। एथलीट को हर स्तर के रिहैब से गुजरना होता है और उनकी लगातार निगरानी करनी पड़ती है।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...