वेस्टइंडीज टीम की पाकिस्तान पहुंची, मगर यहां जांच के दौररल वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ी चेज, कोटरेल और मायर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यह जानकारी क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने बयान में दी। हालांकि पॉजिटिव पाए गए तीनों खिलाडियों टीकाकरण पूर्ण हो चुका है और उनमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। इन्हें अब 10 दिन तक पृथकवास पर रहना होगा जिसके बाद इनका दोबारा परीक्षण होगा।
वेस्टइंडीज टीम के बायें हाथ के तेज गेंदबाज शेल्डन कोटरेल और आलराउंडर रोस्टन चेज तथा काइल मायर्स नौ दिसंबर को यहां पहुंचने पर पॉजिटिव पाए जाने के कारण पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।
इन तीनों के अलावा टीम प्रबंधन का एक गैर कोचिंग सदस्य भी पॉजिटिव पाया गया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने बयान में यह जानकारी दी। पॉजिटिव पाए गए चारों लोगों का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है और उनमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। इन्हें अब 10 दिन तक पृथकवास पर रहना होगा जिसके बाद इनका दोबारा परीक्षण होगा।
सीडब्ल्यूआई के सीईओ जॉनी ग्रेव ने कहा, ‘‘पाकिस्तान पहुंचने पर हमारे परीक्षण में चार कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। यह पुष्टि उस समय हुई है जब खिलाड़ी और स्टाफ अपने कमरों में पृथकवास से गुजर रहे हैं। हमारी तैयारी की योजनाओं को इससे झटका लगने के बावजूद हमें भरोसा है कि दौरा जारी रहेगा क्योंकि पाकिस्तान पहुंचने से पहले बाकी सभी का पीसीआर परीक्षण का नतीजा नेगेटिव आया था और कराची पहुंचने के बाद भी उनके दो पीसीआर नतीजे नेगेटिव आ चुके हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कैरेबियाई प्रीमियर लीग से पहले से ही हमारे कई खिलाड़ी जैविक रूप से सुरक्षित माहौल का हिस्सा हैं लेकिन इसके बावजूद क्रिकेट दौरे से कोविड-19 संक्रमण के खतरे को पूरी तरह खत्म कर पाना असंभव है।’’
ग्रेव ने कहा, ‘‘हमारी टीम से तीन खिलाड़ियों के बाहर होने से हमारी तैयारियों पर गंभीर असर पड़ेगा लेकिन बाकी टीम अच्छी स्थिति में है।’’
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला सोमवार को यहां नेशनल स्टेडियम में शुरू होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By User 6 /
August 25, 2026 /
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण नहीं...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By User 6 /
August 25, 2026 /
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By Reporter 5 /
August 25, 2026 /
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...