ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा पेरिस खेलों में अपने दूसरे ओलंपिक गोल्ड मेडल के लिए प्रतिस्पर्धा करने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच ‘अगर नीरज चोपड़ा गोल्ड जीतते हैं तो’, ये ट्रेंड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया है और नीरज चोपड़ा के प्रदर्शन को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। इस ट्रेंड में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने घोषणा की है कि अगर नीरज गोल्ड मेडल जीतते हैं तो वे एक भाग्यशाली विजेता को 100089 रुपये का इनाम देंगे।
पंत ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा है, “अगर नीरज कल गोल्ड मेडल जीतते हैं तो मैं उस फैन को 100089 रुपए दूंगा जो इस ट्वीट को सबसे ज्यादा लाइक और कमेंट करेगा और बाकी के जो फैंस टॉप-10 में रहेंगे उन्हें फ्लाइट की टिकट मिलेगी. आइए हम सभी मेरे भाई नीरज का समर्थन करें।”
भारतीय मूल के स्टार्टअप एटलीस, एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म जिसका उपयोग ट्रैवल एजेंट विभिन्न स्थानों के वीजा के लिए आवेदन करने के लिए करते हैं, उसके सीईओ ने लिंक्डइन पर अपने पोस्ट के माध्यम से वादा किया कि अगर चोपड़ा ओलंपिक में गोल्ड जीतते हैं, तो वे अपने उपयोगकर्ताओं को मुफ्त वीजा प्रदान करेंगे। पेरिस में अपने दूसरे ओलंपिक में भाग ले रहे नीरज चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में क्वालिफिकेशन राउंड पार कर लिया और पुरुषों की भाला फेंक के फाइनल में प्रवेश किया।
स्टेड डी फ्रांस में, नीरज ने 84 मीटर के सीधे क्वालिफिकेशन मानक को पार करने के लिए अपने पहले प्रयास में 89.34 मीटर का शानदार थ्रो किया। यह मौजूदा विश्व चैंपियन के करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो था। पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा का फाइनल गुरुवार को स्टेड डी फ्रांस में होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...