रूसी सेना को हाल के दिनों में पूर्वी यूक्रेन में बढ़त हासिल हुई है तो दक्षिण में उसे कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है। महीनों से कब्जे वाले खेरसान में रूसी सेना को यूक्रेनी सेना से मुकाबले में पीछे हटना पड़ा है। वहां पर तैनात रूसी अधिकारियों ने नागरिकों से रूस के सुरक्षित क्षेत्र में जाकर रहने के लिए कहा है। वैसे खेरसान को रूस इसी महीने अपना हिस्सा बना चुका है। इस बीच बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने रूस को विश्व व्यवस्था से दरकिनार करने की कोशिशों को लेकर पश्चिमी देशों को आगाह किया है। कहा, किसी को नहीं भूलना चाहिए कि रूस के पास परमाणु हथियारों का बड़ा भंडार है और वह भंडार विशेष कारण से तैयार किया गया है। बेलारूस की सत्ता पर 28 साल से काबिज लुकाशेंको को रूसी राष्ट्रपति पुतिन का खास सहयोगी माना जाता है।
खेरसान को वापस लेने के लिए यूक्रेन की सेना का अगस्त से अभियान जारी है। यूक्रेनी सेना का दावा है कि अभी तक खेरसान के 75 ठिकाने रूसी सेना से छीन लिए गए हैं, जबकि एक सितंबर से अभी तक डोनेस्क प्रांत में 43 ठिकानों पर यूक्रेनी सेना ने पुन: नियंत्रण पा लिया है। यूक्रेन सरकार की वेबसाइट पर बताया गया है कि मुक्त कराए क्षेत्रों की संख्या समय के साथ बढ़ रही है। बीते करीब डेढ़ महीने में युद्धग्रस्त 600 ठिकाने रूसी कब्जे से मुक्त कराए जा चुके हैं।
माना जा रहा है कि जमीनी मुकाबले में रूसी सेना के कमजोर पड़ने के कारण ही रूस ने इस सप्ताह यूक्रेन में बड़े हवाई हमले किए। वैसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इन हवाई हमलों का कारण कर्च ब्रिज पर हुए विस्फोट का जवाब बताया है। यूक्रेन के पूर्वी भाग में स्थित बाखमुट पर कब्जे के लिए रूसी सेना भीषण हमले कर रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि वहां पर रूसी सेना की बर्बरता पर रेडक्रास और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गौर करना चाहिए।
नाटो देश करेंगे परमाणु हथियारों के साथ अभ्यास
यूक्रेन में रूस के परमाणु हमले के पैदा हुए खतरे के बीच नाटो के सदस्य देशों की सेनाएं सोमवार को बेल्जियम, उत्तर सागर और कई अन्य स्थानों पर परमाणु हथियारों के हमले और उससे बचाव का अभ्यास करेंगी। इस अभ्यास में अमेरिका के अत्याधुनिक बी-52 बमवर्षक विमानों सहित कुल 60 विमान हिस्सा लेंगे।
जेलेंस्की ने यूक्रेनवासियों को जीत का भरोसा दिया
यूक्रेन में रक्षक दिवस मनाया गया। इसमें राष्ट्रपति जेलेंस्की ने देश के लिए जान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी और देश को बचाने सुरक्षा बलों का आभार जताया। जेलेंस्की ने भरोसा दिया कि यूक्रेन की जमीन के हर टुकड़े को वापस लिया जाएगा। यूक्रेन रूस के साथ चल रहे युद्ध को जीतेगा और अपना गौरव कायम रखेगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...