Google Analytics Meta Pixel रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज:टूर्नामेंट के लिए रायपुर पहुंचे सचिन-युवराज और सहवाग - Ekhabri.com

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज:टूर्नामेंट के लिए रायपुर पहुंचे सचिन-युवराज और सहवाग

रायपुर। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सिरीज क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए इंडिया लिजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर रायपुर पहुंच गए हैं। युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, प्रज्ञान ओझा जैसे दिग्गज भी रात तक रायपुर पहुंच गए। इससे पहले प्रदेश के वन, आवास एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर और स्थानीय विधायकों ने शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इंडिया लिजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर और दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह शाम 7.45 बजे की उड़ान से रायपुर पहुंचे। आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने रायपुर हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। बाद में उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच नवा रायपुर के होटल मेफेयर पहुंचा दिया गया। एक के बाद एक आई दो अन्य उड़ानों में इंडिया लिजेंड्स के चार और दिग्गज पहुंचे हैं। प्रज्ञान ओझा और नोएल डेविड रात 8.35 बजे की उड़ान से आए। वहीं मनप्रीत गोनी और विरेंदर सहवाग रात 8.45 बजे की उड़ान से रायपुर पहुंचे। अभी तक इंग्लैंड, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और इंडिया लिजेंड्स के कई खिलाड़ी रायपुर पहुंच चुके हैं। होटल के कमरों में जाने से पहले सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट हुआ। इधर वन, आवास एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, रायपुर विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर ने नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर टूनार्मेंट आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। मोहम्मद अकबर ने परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा, आईजी डॉ. आनंद छाबड़ा, कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन, एसएसपी अजय यादव, जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौरव सिंह और टूर्नामेंट की आयोजक कंपनी प्रोफेशनल मैनेजमेंट ग्रुप, मुंबई के अधिकारियों से बात कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा, काम ऐसा होना चाहिए कि यहां आने वाले खिलाड़ी और दर्शक सुखद अनुभूति लेकर जाएं।
ट्राफी के लिए भिड़ेंगी छह देशों की टीमें
इस टूर्नामेंट में छह देशों इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका,श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और मेजबान भारत की टीमें भाग लेंगी। इस टूनार्मेंट में सर्वकालिक महानतम बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर के साथ वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा, तिलकरत्ने दिलशान, जोंटी रोड्स, केविन पीटरसन और खालिद महमूद जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स अपना जौहर दिखाने वाले हैं।
इरफान पठान ने नेट पर बहाया पसीना
इंडिया लिजेंड्स में हाल ही में शामिल हुए क्रिकेटर इरफान पठान पहले ही रायपुर पहुंच गये हैं। आज दोपहर बाद उन्होंने स्टेडियम के नेट पर जमकर अभ्यास किया। दूसरी विदेशी टीमों के खिलाड़ी भी मैदान में प्रैक्टिस शुरू कर चुके हैं। खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा और कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए होटल से स्टेडियम लाया- ले जाया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...