बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे एक बुजुर्ग से ग्राम हनोदा के डायवर्सन के पास लूट की घटना हुई है। आरोपियों ने पहले उसके खेत को समतल करने का काम किया था। उसके बाद वे बुजुर्ग से काम के एवज में 27 लाख रुपये मांग रहे थे। शिकायतकर्ता ने सिर्फ 50 हजार रुपये देने के बात कही तो आरोपी उसके लिए भी तैयार हो गए। इसके बाद बुजुर्ग उन्हीं में से एक के साथ रुपये निकालने के लिए सेक्टर-6 स्थित पंजाब नेशनल बैंक आया। यहां से उसनी अपनी एफडी तोड़वाकर 13 लाख 50 हजार रुपये निकाले और घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों के दोनों साथी बाइक से पहुंचे और बुजुर्ग से रुपये से भरा बैग लूटा। तीनों बाइक से फरार हो गए। घटना की शिकायत पर भिलाई के पद्मनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ लूट की धारा के तहत प्राथमिकी कर उनकी तलाश शुरू की है।
पद्मनाभपुर थाना प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि ग्राम भोथीपार पोस्ट चारभाटा गुंडरदेही जिला बालोद निवासी सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मी पैगंबर सिंह मंडावी (63) से लूट की घटना हुई है। लूटपाट करने वाले तीनों आरोपियों 27 मार्च की शाम को उसके घर पर जाकर मिले थे। आरोपियों ने कहा कि पास ही सड़क बन रही है और वे लोग वहां पर जेसीबी चलाते हैं। उनके पास जेसीबी है और अभी खाली है। यदि कोई काम है तो वे लोग कर देंगे। इस पर बुजुर्ग ने काम करने के खर्च के बारे में पूछा तो कहा कि स्वेच्छा से जो मिलेगा, वे रख लेंगे। इसके बाद आरोपियों ने 28 मार्च को जेसीबी लेकर उसके खेत में पहुंचे और खेत समतलीकरण का काम किया।
काम करने के बाद आरोपितों ने कहा कि इस काम का 27 लाख रुपये मेहनाताना हुआ है। बुजुर्ग नेे इतने रुपये देने से इन्कार करते हुए सिर्फ 50 हजार रुपये देने की बात कही तो आरोपित उतने रुपये लेने के लिए भी तैयार हो गए। आरोपियों ने बुजुर्ग को धमकाया कि यदि उन्हें रुपये नहीं मिले तो वे पुलिस से शिकायत कर देंगे। उनकी धमकी से बुजुर्ग डर गया और अगले दिन ही रुपये देने के लिए तैयार हो गया।
पीड़ित पैगंबर सिंह मंडावी 29 मार्च को एक आरोपी के साथ बाइक से भिलाई आया। रिसाली में निवासरत अपने बड़े बेटे से एफडी के दस्तावेज लिए और सेक्टर-6 स्थित पंजाब नेशनल बैंक गया। वहां पर उसने अपनी एफडी तोड़वाकर 13 लाख 50 हजार रुपये निकाले और उसके साथ वापस बालोद के लिए निकला। रास्ते में धनोरा से हनोदा के बीच डायवर्सन के पास आरोपियों के बाकि दोनों साथी भी बाइक से पहुंच गए।
आरोपियों ने मिलकर बुजुर्ग से उसके रुपये लूटे और वहां से भाग गए। बुजुर्ग अपनी बाइक से अपने गांव लौटा। अपने परिवार वालों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद बुधवार को पद्मनाभपुर थाना पहुंचकर लूट की शिकायत की। शिकायतकर्ता बुजुर्ग ने पुलिस को बताया है कि एक आरोपी के हाथ में गोदना से 786 लिखा हुआ था और वो तीनों को देखकर पहचान सकता है। इस आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी कर उनकी तलाश शुरू की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
October 29, 2026 /
दुर्ग में 29 और 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...