आईपीएल के 17वें सीजन में रोहित शर्मा सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि सीजन शुरू होने से पहले ही उनसे मुंबई इंडियंस की कप्तानी छीन ली गई थी, लेकिन उनके बल्लेबाजी करने के तरीके में बहुत फर्क आया है। वह हर गेंदबाज की जमकर धुनाई कर रहे हैं। एक सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित तेज पारियां खेलकर MI को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं। ‘हिटमैन’ अभी तक आईपीएल 2024 में खेले 7 मैचों में 297 रन बना चुके हैं, जिनमें उनके बल्ले से 30 चौके और 18 छक्के भी आए हैं। रोहित अभी तक आईपीएल 2024 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
रोहित शर्मा अभी तक पावरप्ले ओवरों में कुल 13 छक्के लगा चुके हैं। आईपीएल 2024 में केवल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच ही ऐसा रहा है, जिसमें रोहित ने छक्का नहीं लगाया था। वह उस मैच में पहली ही गेंद पर शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे। पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में कोई खिलाड़ी दूर-दूर तक रोहित के पास नहीं है। एक तरफ रोहित अकेले 13 छक्के लगा चुके हैं, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम आईपीएल 2024 के पावरप्ले ओवरों में अभी तक मिलकर 12 छक्के लगा पाई है। उनके अलावा LSG और CSK के खिलाड़ी अभी तक पावरप्ले ओवरों में 11-11 छक्के लगा पाए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों ने 10, राजस्थान रॉयल्स की ओर से 6 और पंजाब किंग्स के खिलाड़ी पावरप्ले ओवरों में 4 ही छक्के लगा पाए हैं।
रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। वह अब तक 250 मैचों में 275 छक्के लगा चुके हैं और सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में केवल क्रिस गेल उनसे आगे हैं, जिनके नाम 357 छक्के हैं। वहीं दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली हैं, जो अब तक अपने करियर में 248 सिक्स लगा चुके हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By User 6 /
February 10, 2026 /
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...
By Reporter 1 /
February 11, 2026 /
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...
By Reporter 1 /
February 12, 2026 /
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...
By User 6 /
February 14, 2026 /
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...