Google Analytics Meta Pixel कार्तिक की तूफानी बल्लेबाजी देख रोहित ने कसा तंज-'दिमाग में इसके वर्ल्ड कप चल रहा है?' - Ekhabri.com

कार्तिक की तूफानी बल्लेबाजी देख रोहित ने कसा तंज-‘दिमाग में इसके वर्ल्ड कप चल रहा है?’

मुंबई-आईपीएल 2024 में जब शुरू-शुरू में मुंबई इंडियंस के कैंप में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच कप्तानी को लेकर विवाद हुआ, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि सबकुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहली जीत के बाद से मुंबई के कैंप में सबकुछ नॉर्मल होता दिख रहा है। न सिर्फ हार्दिक, बल्कि मुंबई के पूर्व कप्तान भी अब मैदान पर अपने पुराने रंग में लौट चुके हैं। वह सामने वाली टीम के खिलाड़ियों पर तंज कस रहे हैं। यह कुछ ऐसा है जो रोहित सामान्य रूप से करते हैं। भारत के लिए खेलते हुए रोहित की बातें कई बार स्टंप माइक पर रिकॉर्ड होती हैं। अब गुरुवार को भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में रोहित का दिनेश कार्तिक पर तंज कसना वायरल हो रहा है।दरअसल, एक वक्त 17वें ओवर में आरसीबी ने 153 रन बना लिए थे। तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह टीम 196 के स्कोर तक पहुंच पाएगी। हालांकि, इसके बाद 38 साल के दिनेश कार्तिक ने आक्रामक अंदाज अपनाया और 23 गेंद में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 53 रन की तूफानी पारी खेली। इसी साल आईपीएल के बाद टी20 विश्व कप 2024 खेला जाना है। हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ-साथ चयनकर्ता पहले ही कह चुके हैं कि टीम चुनने में आईपीएल के प्रदर्शन की मदद ली जाएगी। ऐसे में कोई भी खिलाड़ी कोई कसन नहीं छोड़ना चाहता है। वहीं, कार्तिक ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है। ऐसे में रोहित ने कार्तिक को ट्रोल करने की कोई कसर नहीं छोड़ी। रोहित ने कार्तिक पर बीच मैदान तंज कसा। स्लिप में खड़े हिटमैन आरसीबी के इस दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज के करीब गए और उनकी बातें स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गईं। रोहित ने कहा- वर्ल्ड कप सेलेक्शन के लिए पुश करना है इसको। दिमाग में इसके वर्ल्ड कप चल रहा है वर्ल्ड कप। शाबाश डीके! वर्ल्ड कप चल रहा है, वर्ल्ड कप। इसके बाद रोहित ईशान के साथ हंसते दिखे। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *