भारत के टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविवार को यहां लिस्ट-ए में करियर की सर्वश्रेष्ठ 174 रन की पारी खेलते हुए श्ातक जड़ा जिससे ससेक्स ने रायल लंदन कप वनडे चैंपियनशिप में सरे के विरुद्ध छह विकेट पर 378 रन बनाए। पुजारा ने वारविकशायर के विरुद्ध 79 गेंदों में 107 रन की पारी खेली थी, लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। ससेक्स ने होव के छोटे काउंटी मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार ओवर में नौ रन तक ही दो विकेट गंवा दिए थे। टाम क्लार्क (104 गेंद में 106 रन) और पुजारा ने इसके बाद तीसरे विकेट के लिए 205 रन जोड़कर पारी को संभाला।
लिस्ट-ए क्रिकेट में लगभग 55 के औसत से रन बनाने वाले पुजारा ने 50 ओवर के प्रारूप में अपना 13वां शतक पूरा किया और इस दौरान 131 गेंद की अपनी पारी में 20 चौके और पांच छक्के जड़े। पुजारा 48वें ओवर में पवेलियन लौटे। उन्होंने तेज गेंदबाजों मैट डुन, कोनोर मैककेर और रियान पटेल के अलावा स्पिनरों अमर विर्दी और यूसेफ माजिद पर भी छक्के जड़े।
लीसेस्टर के ग्रेस रोड ग्राउंड पर बाएं हाथ के स्पिनर क्रुणाल पांड्या वारविकशायर के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने एक अन्य लिस्ट-ए मैच में लीसेस्टरशायर के विरुद्ध 69 रन देकर तीन विकेट चटकाए। लीसेस्टरशायर ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 338 रन बनाए। पांड्या ने लुई किंबर (78), दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वियान मुल्डर (68) और आरोन लिली (33) को आउट किया।
भारत के अनुभवी टेस्ट तेज गेंदबाज उमेश यादव ने मिडिलसेक्स की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 58 रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्होंने समरसेट के सलामी बल्लेबाजों एंड्रयू उमेद (10) और कप्तान जेम्स रयु (114) को पवेलियन भेजा। उमेश ने अब तक चार मैच में 13 विकेट चटकाए हैं। समरसेट ने 50 ओवर में छह विकेट पर 335 रन बनाए।
केंट की ओर से खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को कोई विकेट नहीं मिला। नार्थंपटनशायर की टीम 210 रन पर सिमट गई। इस दौरान सैनी ने 43 रन खर्च किए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। महिला हंड्रेड टूर्नामेंट में जेमिमा रोड्रिग्स सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन उनकी टीम नार्दर्न सुपरचार्जर्स ने लंदन स्पिरिट को पांच रन से हरा दिया। जेमिमा को तेज गेंदबाज फ्रेया डेविस ने बोल्ड किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...