उत्तर प्रदेश के कन्नौज में मंदिर में मांस फेंके जाने और प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में बवाल मच गया। इसके खिलाफ हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया और प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस बीच बवाल देखते हुए शासन ने संज्ञान लेकर बड़ी कार्रवाई की है।
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर शुभ्रांत शुक्ला को नया डीएम और पुलिस अधीक्षक सतर्कता लखनऊ में तैनात कुंवर अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक बनाया है। इसके अलावा तालग्राम थानाध्यक्ष हरिश्याम सिंह सिंह, एसआइ राम प्रकाश और विनय को भी हटा दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, बकरीद के दिन शहर के मोहल्ला पंसारियान में जड़ेश्वर नाथ शिव मंदिर पर मांस के टुकड़े फेंके गए थे। इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद दो दिन पूर्व तिर्वा में कब्रिस्तान की जमीन पर विवाद हुआ था जिसको लेकर वहां भी तनाव का माहौल हो गया था, इस पर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को तालग्राम थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव में शिव मंदिर पर मांस के टुकड़े फेंके गए और देव प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया गया। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने अलग अलग जगह मांस की दो दुकानों में आग लगा दी। कुछ लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था और बजरंग दल समेत कई अन्य संगठनों ने विरोध जताया था।
शासन ने कानपुर मंडल आयुक्त डॉ राजशेखर और आइजी रेंज प्रशांत कुमार को मौके पर भेजा था। दोनों अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर डीएम और एसपी को हटा दिया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 11, 2026 /
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ में वन और वन्यजीव संरक्षण को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू हो गया है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। यह नई...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...
By User 6 /
August 9, 2026 /
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...