Google Analytics Meta Pixel मरवाही में बवाल: कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों ने कहा-प्रत्याशी बाहरी स्वीकार नहीं - Ekhabri.com

मरवाही में बवाल: कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों ने कहा-प्रत्याशी बाहरी स्वीकार नहीं


मरवाही। मरवाही उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, लेकिन मीडिया में आई कयास भरी खबरों से ही हंगामा बरप गया है। मरवाही उप चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदों के सबसे अहम केंद्र जनपद और सरपंचों ने जिÞला कांग्रेस कार्यालय ही घेर दिया और दो टूक सवाल पूछा-जिसकी चर्चा है वो नाम कहां से आया.. और जिनकी बातें थीं जो सक्रिय थे वो नाम कहां गए।


इस सवाल के बाद हालांकि जो बात कहते हुए यह समूह लौटा है वह मसले की संवेदनशीलता को और नाजुक करता है। बिफरे पंचायत प्रतिनिधियों ने यह कहा दो दिन का वक़्त देते हैं, स्थिति स्पष्ट और कार्यकर्ताओं के मानस के अनुरुप प्रत्याशी की नहीं हुई तो पंचायत प्रतिनिधी बैठत कर के अपना संयुक्त प्रत्याशी खड़ा कर देंगे। पंचायत प्रतिनिधियों की इस भीड़ में सरपंच उप सरपंच जनपद सदस्य सभी शामिल थे। इनमें शामिल लोगों की आपत्ति इन शब्दों के साथ भी सामने आई। जब छजकां बनी तो हम लोग नहीं गए, कांग्रेस के साथ बने रहे, संगठन को बोला गया था कि बाहरी को टिकट ना दें.. जो खबरें आ रही हैं वो नाम कैसे स्वीकार करेंगे।


मीडिया की खबरों में डॉ. धुव्र के नाम पर चर्चा
दरअसल मीडिया की खबरों में जिस नाम ने जगह बनाई है वह मरवाही ब्लॉक के बीएमओ डॉ. के के ध्रुव का है। डॉक्टर के के ध्रुव रिकॉर्ड करीब बीस वर्षों से मरवाही के बीएमओ हैं। डॉ. ध्रुव बलौदाबाजार के मूल निवासी हैं। खबरे हैं कि मौजुदा जो भी नाम चर्चा में थे उनमें डॉ. ध्रुव इकलौते ऐसे नाम के रुप में उभरे जिनके नाम पर मतदाताओं में कोई प्रतिकूल या विरोधी बात नहीं थी। नतीजतन डॉक्टर ध्रुव का नाम वरीयता में सबसे पहले चलने की खबरें मीडिया में आ गईं।

Read Also  चचेरे भाई से हुआ झगड़ा रोकने आई चाची को मारा चाकू


सूत्रों के अनुसार जवाबदेह कांग्रेस पदाधिकारियों ने पूरे मामले को प्रायोजित माना है और पूरा ब्यौरा मुख्यमंत्री को देर शाम दे दिया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों का वह समुह जो कि जिÞला कांग्रेस कार्यालय जा पहुंचा था, उनसे राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने भी चर्चा की है। मरवाही उप चुनाव की बागडोर सम्हालने वाले नेताओं ने नसीहत दी है। विरोध का नहीं यह एकजुटता का समय हैऔर फिर भी बात रखने का सही तरीका संगठन के भीतर बात को कहना है ना मीडिया को दिखाकर बुलाकर प्रदर्शन के अंदाज में बात कहना। मरवाही उप चुनाव कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है। प्रतिष्ठा इस कदर है कि साम दाम दंड भेद याने हर नीति का इस्तेमाल हो रहा है, और नामांकन दाखिल से लेकर मतदान तक होते ही रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

रिश्वत लेने के मामले में पटवारी का निलंबन आदेश जारी

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *