Google Analytics Meta Pixel चचेरे भाई से हुआ झगड़ा रोकने आई चाची को मारा चाकू - Ekhabri.com

चचेरे भाई से हुआ झगड़ा रोकने आई चाची को मारा चाकू

फिर खुद का गला काटने की कोशिश
रायपुर. रायपुर में एक युवक ने अपने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी ही चाची पर जानलेवा हमला कर दिया। जब युवक ने देखा कि उसने बुजुर्ग चाची पर चाकू चला दिया, फिर अपने चाकू से खुद की गर्दन काटने की कोशिश की। इस घटना के बाद बुजुर्ग महिला और युवक दोनों घायल अवस्था में है और दोनों का उपचार किया जा रहा है। मामला कटोरा तालाब इलाके का है । यहां दुर्गा मंदिर के पास कोडवानी परिवार रहता है। महेश कोडवानी का और इसके चचेरे भाई करण गोडवानी के बीच जमती नहीं है। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होते रहता है। बीती रात भी बाइक ले जाने की बात पर करण और महेश के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ । करण मारपीट करते हुए महेश के घर में घुस आया और उसे पीटने लगा।
बेटे के सामने मां के मर्डर का प्रयास
बेटे महेश को पिटता देख उसकी मां डॉली कोडवानी भी बीच-बचाव करने आ गई। उसने करण को रोकने की कोशिश की, करण ने धक्का देकर डॉली को जमीन पर गिरा दिया। डॉली फिर से उठकर करण के पास आई और उसे पकड़ने की कोशिश करने लगी तभी करण ने अपने पास रखे सब्जी काटने वाले चाकू से हत्या करने की नीयत के तहत डॉली पर वार करना शुरू कर दिया। महेश की आंखों के सामने करण उसकी मां का मर्डर करना चाहता था। बीच-बचाव करते हुए चाकू डॉली के हाथ की नस पर जा लगा और खून बहने लगा। इसके बाद करण ने खुद अपने चाकू से अपने गले पर वार कर लिया और खुद को घायल कर लिया। उसने घटना के बाद खुदकुशी की कोशिश की। फिलहाल दोनों का ही डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। अब इस मामले में महेश ने थाने जाकर शिकायत की है। महेश की शिकायत पर पुलिस ने करण के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस भी दर्ज कर लिया है। उससे इसे कांड के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

कोटा नगर पंचायत से नगर पालिका बना, सरकार ने जारी अधिसूचना

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में जागरूकता और रेस्क्यू अभियान

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जून 2026।छत्तीसगढ़ में बाल संरक्षण के लिए चला विशेष अभियान, कई बच्चों का रेस्क्यू   महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति-2022 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत छत्तीसगढ़ में 1 जून से 30 जून 2026 तक...

अपनी बेटी राहा को लेकर आलिया ने कही बड़ी बात, यह स्टेज के लिए बनी है

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
आलिया और रणबीर अपने करियर के साथ साथ पैरेंटिंग को लेकर भी बेहद संजीता नजर आते हैं। आलिया और रणबीर कपूर ने हाल ही में मीडिया के सामने अपनी बेटी राहा कपूर के बारे में खुलकर बात की। आलिया ने...

Sonu ने किया वंदे भारत में सफर, कहा बहुत सुधार आया है अब रेलवे में

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
मुंबई। Sonu एक बार फिर से चर्चा में है। उन्होंने Vande Bharat Train से सफर किया और इस दौरान दौरान अभिनेता सोनू सूद अपने पुराने संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक भी हो गए।Sonu Sood ने यात्रा के अनुभव...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 20 जून 2026। भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग योग आज वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य और कल्याण का प्रतीक बन चुका है। ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त यह अमूल्य विरासत अब आधुनिक जीवनशैली में भी उतनी ही प्रासंगिक...

बच्चों के हित में रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों का हुआ सम्मान

By User 6 / June 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बच्चों के हितों पर उत्कृष्ट पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमसीसीआर ट्रस्ट द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित ‘मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड’ समारोह में प्रदेश के 9 पत्रकारों और 2 फोटोग्राफरों को सम्मानित किया गया।...

सरकार ने लिया बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में अगला शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से होगा शुरू

By User 6 / June 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *