रायपुर । विधानसभा में सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर रेडी टू ईट फूड की आपूर्ति पर हंगामा हो गया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि रेडी टू ईट की सप्लाई में भी अब माफिया घुस गए हैं। इस पर सदन में हंगामा हो गया। भाजपा विधायकों ने पूरे मामले की जांच की मांग की। मानसून सत्र के चौथे दिन भाजपा विधायक सौरभ सिंह ने रेडी टू ईट का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में अप्रैल महीने में रेडी टू ईट की सप्लाई नहीं हुई। जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा ने कहा कि महिला स्व-सहायता समूह की हाईकोर्ट में लगी याचिका की वजह से सप्लाई नहीं हो सकी। विधायक सौरभ सिंह ने पूछा कि हाईकोर्ट ने ये भी आदेश दिया था कि जिन-जिन समूहों का अनुबंध खत्म नहीं हुआ है, उनकी सप्लाई जारी रहेगी। इसके बाद विपक्ष आक्रामक हो गया। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि रेडी टू ईट फूड की सप्लाई में भी अब माफिया घुस गए हैं। विपक्ष ने इस पूरे मामले की विधानसभा की कमेटी से जांच की मांग की। सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि अगर जांच की आवश्यकता होगी आगे निर्णय लिया जाएगा।
कृषि अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला
भाजपा विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ ईओडब्ल्यू, एसीबी, विभागीय जांच या अन्य जांच को लेकर सवाल पूछा। जवाब में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया, ईओडब्ल्यू में चार, विभागीय जांच में 12 और लोक आयोग के 10 मामलों की जांच चल रही है। विधायक बांधी ने पूछा, जांच की अधिकतम सीमा एक वर्ष है। कितने मामलों की जांच इससे ज्यादा वक्त से लम्बित है। कृषि मंत्री ने बताया, अधिकतर मामले 2018 से पहले के हैं। विभाग ने 25 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो-दो वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई की है।
गोबर और खाद से जुड़े सवाल भी उठे
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक धरमजीत सिंह ने गौठान, गोबर खरीदी और वर्मी कंपोस्ट तैयार करने का मामला प्रश्नकाल के दौरान उठाया। इसपर विधानसभा अध्यक्ष ने कृषि मंत्री से पूछ लिया कि एक किलो वर्मी कम्पोस्ट बनाने कितने किलो गोबर लगेगा? जवाब में मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि टोटल गोबर का 35 से 40 प्रतिशत वर्मी कंपोस्ट तैयार होता है। कभी-कभी स्थितिओं के मुताबिक ये कम ज्यादा भी होता है। क्वालिटी की टेस्ट यूनिवर्सिटी से कराते हैं। एक्सपायरी डेट से संबंधित कोई अभी तय समय सीमा नहीं कहा जा सकता। अधिकारियों से कहूंगा कि धरमजीत सिंह को वहां जाकर गौठान दिखाएं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...