Google Analytics Meta Pixel रायपुर में बस्ती तोड़ने पर बवाल, भाजपा पार्षद को उठा ले गई पुलिस - Ekhabri.com

रायपुर में बस्ती तोड़ने पर बवाल, भाजपा पार्षद को उठा ले गई पुलिस

 संजय श्रीवास्तव गिरफ्तार, लोगों ने कहा-त्योहार से पहले घर उजाड़ रहा निगम
रायपुर। रायपुर के खम्हारडीह इलाके में नगर निगम का अमला अवैध बस्ती तोड़ने पहुंचा। निगम के अफसरों को पहले से ही यहां पर बवाल की आशंका थी, इसलिए पुलिस भी साथ पहुंची थी । कार्रवाई करने आए अफसरों को देखकर स्थानीय लोग भड़क गए। बस्ती वालों ने नगर निगम और पुलिस के लोगों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी, निगम को कार्रवाई से रोका। इसी बात पर काफी विवाद हो गया। हालात तनावपूर्ण हो गए, सिटी एसपी सुखनंदन राठौर भी फोर्स लेकर पहुंचे। महिलाओं ने भी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की, इन्हें खदेड़ कर पुलिस नगर निगम की टीम को बस्ती के भीतर भेजना चाह रही थी। स्थानीय पार्षद रोहित साहू, भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव भी बस्ती के रास्ते पर धरना देते हुए सड़क पर बैठ गए। इस कार्रवाई को भाजपा नेताओं ने गलत बताया। निगम और पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोग नारेबाजी करते रहे।कुछ देर बाद पुलिस पार्षद रोहित साहू को जबरदस्ती उठाकर ले गई। भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जनप्रतिनिधियों को गिरफ्तार कर विधानसभा थाने भेज दिया गया। इसके बाद नगर निगम ने बस्ती में तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी।

लोगों का ये है कहना

बस्ती के स्थानीय निवासी केशव साहू ने बताया कि पिछले दो-तीन महीनों से बस्ती खाली कराने का विवाद अदालत में चल रहा है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने भी नगर निगम को स्थानीय रहवासियों को व्यवस्थापन की अच्छी व्यवस्था देने को कहा था। अचानक नोटिस लेकर अधिकारी पहुंच गए और मकान खाली करने को कह दिया। लोगों ने कहा कि लगभग 15 दिन का समय दिया जाए, इस बात पर बहस होती रही। मगर अफसर वक्त देने को राजी नहीं हुए। केशव ने बताया कि यहां लोगों के परिवार बड़े हैं, एक परिवार में माता-पिता, शादीशुदा बच्चे, हैं। निगम व्यवस्थापन के नाम पर एक कमरे का छोटा फ्लैट दे रहा है ,यहां लंबे समय से रह रहे लोगों के पास सामान है। एक कमरे में परिवार के सदस्यों को रहने में और सामान रखने में दिक्कतें आएंगी। मगर इन सब बातों को दरकिनार करते हुए नगर निगम बस अपनी मनमानी कर रहा है। त्योहार के पहले निगम हमारे घर उजाड़ रहा है। लोगों ने कहा कि आने वाले सप्ताह में सावन महीने के त्योहार हैं, राखी है 15 अगस्त के बाद बस्ती खाली कर देने की बात भी लोग कहते रहे। निगम के अफसर नहीं माने और कार्रवाई जारी रही। दूसरी तरफ पार्षद और भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के बाद अब नया बवाल होने के आसार हैं, भाजपा इस पूरी कार्रवाई का विरोध कर रही है। मामले ने सियासी तौर पर तूल पकड़ लिया है।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...