अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया 84.30 रुपये प्रति डॉलर तक गिर गया है जो ऐतिहासिक निचला स्तर है। फॉरेन पोर्टफोलियो इंवेस्टर्स (FPI) की भारतीय बाजार में लगातार बिकवाली और फंड आउटफ्लो के बाद एक और कारण है जिससे भारतीय रुपये के रसातल में जाने का सिलसिला जारी रहने की आशंका है। अमेरिकी चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद अमेरिकी करेंसी डॉलर के और चढ़ने का अनुमान है। ऐसा हुआ तो रुपये के लिए नीचे जाने का डर लगातार बना रहेगा और ये अधिक निचले लेवल तक गिर सकता है।
रुपये में लाइफटाइम निचले स्तर पर कारोबार बंद हुआ और ये डॉलर के मुकाबले 84.28 के लेवल पर बंद हो पाया है। जानकारों के मुताबिक ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद टैक्स में कटौती और डीरेगुलेशन के बाद आम तौर पर अमेरिकी ग्रोथ में खासी बढ़ोतरी देखी जाने का उम्मीद है। इसके चलते विश्व की अन्य करेंसी के मुकाबले डॉलर की कीमतें ऊंची होंगी और विदेशी निवेशक डॉलर को तरजीह देंगे। इसके अलावा टैरिफ हाईक से लेकर ड्यूटी बढ़ने के असर से यूरो और दूसरी एशियाई करेंसी के नीचे आने की संभावना है, जिसके बाद भारतीय रुपये के लिए भी संकट बढ़ने की आशंका है।
डॉलर इंडेक्स में हालांकि गिरावट देखी जा रही है जिसके चलते ये 0.1 फीसदी गिरकर 104.9 के लेवल पर आ गया है। डॉलर इंडेक्स इंडेक्स दुनिया की 6 करेंसी के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दिखाता है। ये इंडेक्स 105.12 पर आ गया था, जो इसका चार महीने का उच्च स्तर है।
रुपये की कमजोरी के साथ भारत के लिए नई परेशानियों के दरवाजे खुलने का डर रहता है। डॉलर के मजबूत होने का मतलब है कि सीधा-सीधा भारत का इंपोर्ट बिल बढ़ जाएगा। उदाहरण के लिए जिस सामान को खरीदने पर अक्टूबर में 1 डॉलर के लिए 83 रुपये देने होते थे वहीं अब ये रकम 84.30 रुपये की हो जाएगी। भारत विदेशों से सबसे ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है और इसको खरीदने के लिए ज्यादा राशि खर्च करनी पड़ेगी क्योंकि डॉलर महंगा हो गया है।
कच्चे तेल के महंगा होने से देश में काफी वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे. क्रूड ऑयल के महंगा होने से भारत को इसके इंपोर्ट पर ज्यादा खर्च करना होगा जिसके परिणामस्वरूप देश में कई सामानों के दाम महंगे होंगे. इकोनॉमी पर डॉलर के महंगा होने का असर आएगा क्योंकि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार जो 700 बिलियन डॉलर के करीब जा चुका है, उसमें कमी देखी जा सकती है. क्रूड के महंगा होने का असर पेट्रोल-डीजल के रेट पर भी आ सकता है, क्योंकि ये ट्रांसपोर्ट फ्यूल के लिए कच्चे माल के तौर पर इस्तेमाल होता है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...