Google Analytics Meta Pixel भाजपा का संकल्प पत्र से भाजपा की हताशा दिख रही : दीपक बैज - Ekhabri.com

भाजपा का संकल्प पत्र से भाजपा की हताशा दिख रही : दीपक बैज

 

भाजपा अब की बार 150 सीटों तक भी नहीं पहुंच पाएगी

 

रायपुर | भाजपा को भी पता चल चुका है कि केन्द्र में उसकी सरकार नहीं बनने वाली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र से ही भाजपा की निराशा और हताशा झलक रही है। भाजपा अब की बार 150 सीटों तक भी नहीं पहुंच पायेगी। भाजपा में साहस नहीं है कि वह 2014 और 2019 के समान जनता से वायदा कर सके। इसीलिये भाजपा अपने संकल्प पत्र में कोई वादा करते हुये नहीं दिखी है।

 

वैसे भी भाजपा किस नैतिकता से वादा करेगी। 2014, 2019 के वादों को तो भाजपा ने 10 सालों में पूरा नहीं किया है। ना हर साल 2 करोड़ रोजगार मिले, ना किसी के खाते में 15-15 लाख आये, ना 2022 का किसानों की आय दुगनी हुई, और ना ही स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य मिला, ना 100 दिन में महंगाई कम हुई, ना बुलेट ट्रेन चली, ना 100 स्मार्ट सिटी बन पाई, ना ही 2022 तक भारत 5 ट्रिलियन इकोनामी बन पाया, ना ही काले धन को लाने के लिए कोई टास्क फोर्स बन पायी, हा पर देश पर ऋण 55 लाख करोड़ से 4 गुना बढ़कर 205 लाख करोड़ जरूर हो गया. नॉर्थ ईस्ट में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की बात भाजपा के घोषणापत्र में कही गई थी और आज मणिपुर जल रहा और प्रधानमंत्री जी इस बारे में एक शब्द नहीं कहना चाहते।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक ओर जहां कांग्रेस का घोषणा पत्र महिलाओं, युवाओं, कृषकों, मजदूरों, वंचित वर्गो को राहत देता है। वहीं भाजपा का घोषणा पत्र इस सब पर मौन है। युवाओं से वादा है कांग्रेस के घोषणा पत्र में 30 लाख भर्ती होगी और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। किसानों के एमएसपी में कांग्रेस के घोषणा पत्र में कानूनी गारंटी दिया जायेगा और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं।

Read Also  कोरोना की दूसरी लहर से देश की अर्थव्यवस्था धड़ाम, GDP में 7.3 फीसद गिरावट

 

महिलाओं के लिये लाये गये नारी न्याय योजना के माध्यम से कांग्रेस के घोषणा पत्र में महिलाओं को हर साल 1 लाख, सरकारी नौकरी में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। महंगाई कांग्रेस के घोषणा पत्र में महंगाई के दाम को नियंत्रित करेंगे और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। मणिपुर में कांग्रेस की घोषणा पत्र में शांति स्थापित करेंगे और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं।

 

लद्दाख कांग्रेस के घोषणा पत्र में जनजातीय क्षेत्र संविधान के छठे शेड्यूल में होंगे शामिल और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। स्वास्थ्य में कांग्रेस के घोषणा पत्र में 25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसानों का कर्ज माफ होगा और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में जातिगत जनगणना कांग्रेस करायेगी और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से मोबाइल लूट, सुरक्षा पर सवाल

By User 6 / May 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक मोबाइल लूट की घटना का शिकार हो गए। यह घटना ऐसे समय हुई...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज Hardik Pandya रचाने वाले हैं दूसरी शादी

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *