अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम जजगा के समीप शनिवार की सुबह पेट्रोल व डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। एक ही टैंकर के दो अलग-अलग हिस्सों में पेट्रोल और डीजल दोनों भरा हुआ था। इसे उठाने के फेर मे आसपास अफरा तफरी मच गई। सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त होकर पड़े टैंकर से डीजल, पेट्रोल ले जाने के लिए ग्रामीण टूट पड़े। ग्रामीणों में मची होड़ की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को खदेड़ा। इसके बावजूद गांव वाले आसपास ही डटे रहे। पुलिस को इस बात का डर था कि यदि थोड़ी सी भी चूक हुई तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस बीच कई लीटर पेट्रोल-डीजल गांव वाले ले जा चुके थे। सड़क किनारे जमीन पर पेट्रोल डीजल का रिसाव लगातार हो रहा है। टैंकर मालिक के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस की एक टीम निगरानी में लगी हुई है।
बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एचपी कंपनी का डीजल, पेट्रोल लोड टैंकर क्रमांक सीजी 15 एसी 9829 ग्राम जजगा मोड़ के समीप सुबह 7 बजे करीब अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही टैंकर चालक व क्लीनर मौके से किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए फरार हो गए। इसी बीच डीजल, पेट्रोल लोड टैंकर पलटने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण बाल्टी, डिब्बा और अन्य चीजें लेकर टैंकर के समीप पहुंच गए।
टैंकर से गिर रहे डीजल, पेट्रोल को संग्रहित करने की होड़ मच गई। इस दौरान लोग जान जोखिम में डालकर फ्यूल एकत्र करते रहे। लखनपुर पुलिस को सूचना मिलने पर 112 की टीम घटना स्थल पहुंची। तब तक लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर डीजल पेट्रोल इकट्ठा करने में लगे हुए थे। डायल 112 की टीम ने लोगों को वहां से भगाया। टैंकर में लिखे नंबर से टैंकर मालिक को टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पुलिस द्वारा दी गई है। अभी भी टैंकर से तेल का रिसाव जारी है प्रशासनिक अमले को भी घटना की सूचना मोबाइल के माध्यम से दी गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...