रूस ने हफ्तों के युद्ध के बाद पूर्वी यूक्रेन के प्रमुख शहर सीविरोडोनेस्क के 80 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर लिया है। उसके सैनिकों ने शहर को यूक्रेन के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाले तीनों पुलों को नष्ट करते हुए वहां मौजूद यूक्रेनी जवानों पर आत्मसमर्पण का दबाव बढ़ा दिया है। यूक्रेन ने कहा कि आम नागरिकों को सीविरोडोनेस्क से बाहर निकालने का प्रयास जारी है।
लुहांस्क क्षेत्र के गवर्नर सेरही हैदई ने बताया कि रूस की तरफ की जा रही भारी गोलाबारी ने यूक्रेनी सैनिकों को औद्योगिक शहर के किनारे पर धकेल दिया है। सीविरोडोनेस्क की आबादी एक लाख के करीब थी और अब भी शहर में लगभग 12 हजार लोग फंसे हुए हैैं। 500 से ज्यादा लोगों ने अजोट केमिकल प्लांट में शरण ले रखी है।
रायटर के अनुसार, यूक्रेन ने कहा कि पूर्वी डोनबास क्षेत्र में रूसी हमले और उसके जवानों का मुकाबला करने में रोजाना 100-200 यूक्रेनी सैनिक मारे जा रहे हैैं। सैकड़ों घायल हो रहे हैैं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश जारी कर पूर्वी डोनबास के युद्ध के यूरोपीय इतिहास का क्रूरतम युद्ध करार दिया।
रूस ने कहा कि डोनबास में उसके समर्थक अलगाववादी नेता यूक्रेन की तरफ से युद्ध कर रहे दो ब्रिटिश लड़ाकों को हुई मौत की सजा के मामले में ब्रिटेन की अपील पर गौर कर सकते हैैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि ब्रिटेन ने इस संबंध में रूस से फिलहाल संपर्क नहीं किया है। डोनेस्क की अदालत ने यूक्रेन की तरफ से लड़ रहे ब्रिटिश नागरिकों को मौत की सजा सुनाई है।
जर्मनी की रक्षा मंत्री क्रिस्टीन लैैंब्रेच ने कहा कि यूक्रेनी जवानों को दिया जा रहा होवित्जर तोपों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण जल्द ही पूरा होगा। साथ ही इन तोपों का यूक्रेन युद्ध में इस्तेमाल का रास्ता साफ हो जाएगा। पेंजरहौबिट्ज 2000 का प्रशिक्षण भी जल्द समाप्त होने वाला है। यूक्रेन ने पश्चिमी देशों से 1,000 होवित्जर, 500 टैैंक व 1,000 ड्रोन की मांग की है।
कीव क्षेत्र में मिली नई सामूहिक कब्र
पुलिस ने बताया कि कीव क्षेत्र में एक नई सामूहिक कब्र मिली है, जिसमें सात नागरिकों को एक साथ दफनाया गया है। यूक्रायिंस्का प्रवदा ने रिपोर्ट में बताया है कि रूसी सैनिकों ने नागरिकों की बुरी तरह पिटाई के बाद उनके सिर में गोली मार दी थी। इससे पहले 29 अप्रैल को भी एक सामूहिक कब्र मिली थी, जिसमेें 900 लोगों को दफनाए जाने का दावा किया गया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...