Google Analytics Meta Pixel रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन और विदेश मंत्री ब्लिंकन पर लगाए प्रतिबंध - Ekhabri.com

रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन और विदेश मंत्री ब्लिंकन पर लगाए प्रतिबंध

यूक्रेन पर हमले के खिलाफ अमेरिका व उसके सहयोगी देशों की कार्रवाई पर पलटवार करते हुए रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन समेत कई शीर्ष नेताओं पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया है। दूसरी तरफ, अमेरिका ने रूस के शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 11 तथा जापान ने 17 और लोगों पर प्रतिबंध लगाया है। जापान प्रतिबंधित लोगों की संपत्ति भी फ्रीज करेगा। ब्रिटेन ने रूस को लग्जरी सामग्री के निर्यात पर रोक लगाते हुए वहां से होने वाले 1.2 अरब डालर के मेटल, वोदका (श्ाराब) व उर्वरक आदि के आयात पर 35 प्रतिशत टेरिफ लगाने का फैसला किया है।
रूसी विदेश मंत्रालय ने बताया कि अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड आस्टिन, सीआइए के निदेशक विलियम बर्न्स, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी, राष्ट्रीय सुरक्षा सहायक जैक सुलिवन, चीफ आफ स्टाफ मार्क मिले आदि शीर्ष अमेरिकी अधिकारी भी प्रतिबंध की सूची में शामिल हैैं। मंत्रालय ने कहा, ‘आगामी दिनों में प्रतिबंध सूची को विस्तार दिया जाएगा। इसमें अमेरिका के शीर्ष अधिकारी, सेना, सांसद, कारोबारी, विशेषज्ञ व मीडियाकर्मियों को शामिल किया जाएगा, जो रूसोफोबिया से पीड़ित हैैं और रूस से नफरत करते हैैं।”
एएनआइ के अनुसार, अमेरिका ने जिन लोगों पर प्रतिबंध लगाए हैैं, उनमें रूसी नेशनल गार्ड डायरेक्टर विक्टर जोलोतोव, मिलिट्री टेक्निकल कोआपरेशन डायरेक्टर दिमित्री शुगीव, रोसोबोरोनेक्सपोर्ट डायरेक्टर जनरल एलेक्जेंडर मिखीव, उप रक्षा मंत्रियों में एलेक्सी क्रिवोरुचको, तिमुर इवानोव, यूनुस-बेक इवकुरोव, दिमित्री बुल्गाकोव, यूरी सदोवेंको, निकोले पंकोव, रुस्लान त्सालिकोव और गेन्नडी जिदको शामिल हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को यूक्रेन को हथियार उपलब्ध कराने का एलान किया। उन्होंने टि्वटर पर कहा कि अमेरिका यूक्रेनी शरणार्थियों को जगह देगा और यूक्रेन को धन, खाद्य सामग्री व अन्य मानवीय मदद उपलब्ध कराएगा। जापान ने प्रतिबंधों की सूची में जिन नए लोगों को शामिल किया है, उनमें रूसी अरबपति विक्टर वेक्सेलबर्ग, संसद के निचले सदन के 11 सदस्य और बैैंकर यूरी कोवालचुक के परिवार के पांच सदस्य शामिल हैैं।
रायटर के अनुसार, ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने एक बयान में कहा, ‘हमारा नया प्रतिबंध रूस को वैश्विक व्यापार से बाहर कर देगा।” ब्रिटेन ने रूस से जिन सामग्री के आयात पर 35 प्रतिशत टेरिफ लगाने का फैसला किया है, उनमें लोहा, स्टील, उर्वरक, लकड़ी, टायर, रेलवे कंटेनर, सीमेंट, तांबा, एल्यूमिनियम, चांदी, लौह अयस्क, तिलहन व कागज आदि शामिल हैैं।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...