Google Analytics Meta Pixel पूर्वी यूक्रेन में भीषण गोलाबारी के बीच रूस ने उतारे और सैनिक - Ekhabri.com

पूर्वी यूक्रेन में भीषण गोलाबारी के बीच रूस ने उतारे और सैनिक

पूर्वी यूक्रेन में भीषण गोलाबारी के बीच रूस ने यूक्रेनी रक्षा पंक्ति को ध्वस्त करने के लिए अपने और सैनिकों को मैदान में उतार दिया है। यूक्रेनी सेना भी सीविरोडोनेस्क से रूसी सैनिकों को खदेड़ने के लिए गली-गली में फैल चुकी है और उनका पुरजोर मुकाबला कर रही है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश में कहा कि यूक्रेनी सैनिकों की संख्या बढ़ी है और वे आत्मसर्मपण नहीं करने वाले। इस बीच, रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने लुहांस्क के 97 प्रतिशत क्षेत्र को ‘मुक्त” कराने का दावा किया है।
लुहांस्क के गवर्नर शेरी हैदाई ने बताया कि रूसी सैनिकों ने सीविरोडोनेस्क के तटवर्ती औद्योगिक क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। यह यूक्रेन के आधिपत्य वाले लुहांस्क क्षेत्र का एक प्रमुख शहर है। हैदाई ने कहा, ‘सीविरोडोनेस्क की गलियों में युद्ध जारी है, जिसने सफलता के मायने बदल दिए हैैं। स्थितियां  बदल रही हैैं, लेकिन यूक्रेनी सैनिक हमलों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैैं।”
रूस, यूक्रेन के संपूर्ण डोनबास पर कब्जा करना चाहता है, जिसमें डोनेस्क व लुहांस्क क्षेत्र शामिल हैैं। रूस के पास बेहतर हथियार हैैं, लेकिन यूक्रेन का दावा है कि उसके बेहतरीन प्रशिक्षित सैनिक रूसी हमलों का मुकाबला करने में सक्षम हैैं। रूस सीविरोडोनेस्क के करीब अपने संपूर्ण नियंत्रण वाले लिसिचांस्क पर भी बमबारी कर रहा है। हैदिया ने बताया कि रूसी सैनिक स्थानीय बाजार, स्कूल व कालेज भवनों पर भी बमबारी कर रहे हैैं। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस सीविरोडोनेस्क पर कब्जे की हर युक्ति आजमा रहा है।
रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा कि यूक्रेनी बंदरगाह मारीपोल व बर्डियांस्क पर बिछाई गई माइंस हटा ली हैैं और वे अनाजों की खेप भेजने के लिए पूरी तरह तैयार हैैं। वहां मालवाहक जहाजों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। इस बीच, यूक्रेन के कृषि नीति मामलों के प्रथम उप मंत्री तारास वायसोस्की ने कहा कि अगर रूस काला सागर के बंदरगाहों से नाकाबंदी नहीं हटाता है, तो उनका देश हर महीने सिर्फ 20 लाख टन अनाज का निर्यात कर पाएगा। युद्ध की शुरुआत के पूर्व यूक्रेन हर महीने 60 लाख टन अनाज का निर्यात करता था। बंदरगाहों पर रूस के कब्जे के बाद इसमें कमी आई है।
संयुक्त राष्ट्र मिश्ान में चीन के उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत दाई बिंग ने सोमवार को यूक्रेन को लगातार हथियार उपलब्ध कराने और रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने को लेकर चेतावनी दी है। यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में यौन हिंसा व मानव तस्करी पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक में बिंग ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय को शांति बहाली तथा यूक्रेन व रूस को वार्ता शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। हथियार मुहैया कराने और प्रतिबंध लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि इससे युद्ध और लंबा खिंच सकता है।”
रूस के लिए युद्ध कर रहे वैगनर समूह के लड़ाके व्लादिमीर एंडोनोव को टोही मिशन के दौरान एक स्नाइपर ने पांच जून को खार्कीव के पास मार गिराया। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक एंडोनोव को रूसी अपना हीरो मानते थे, जबकि यूक्रेनी उसे जल्लाद कहते थे। आरोप है कि उसने यूक्रेन पर वर्ष 2014 में हुए रूसी हमले के दौरान युद्ध नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कई नागरिकों की हत्या की थी।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *