रूस ने कोविड 19 की दूसरी वैक्सीन विकसित करने का दावा किया है। इसकी घोषणा भी खुद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की है। शुरुआती ट्रायल के बाद रूस ने अपनी दूसरी कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। सरकारी अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ऐलान किया कि देश ने दूसरी कोरोना वायरस वैक्सीन ‘EpiVacCorona’ को शुरुआती ट्रायल के बाद मंजूरी दे दी है। इससे पहले रूस ने कोरोना की स्पूतनिक-5 वैक्सीन बनाई है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अब हमें पहले और दूसरी वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने की जरूरत है। इस वैक्सीन को साइबेरिया में स्थित वेक्टर इंस्टीट्यूट ने बनाया है जो पेप्टाइड आधारित है और कोरोना से बचाव के लिए इस वैक्सीन की दो खुराक देनी होगी। इसे करीब 100 वालंटियर्स पर टेस्ट किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दो महीने तक इसका ट्रायल हुआ है और दो सप्ताह पहले इसके शुरुआती अध्ययन के पूरा होने के बाद अब मंजूरी दी गई है। बताया जा रहा है कि इस वैक्सीन के शुरुआती ट्रायल सफल रहे हैं और इस ट्रायल में शामिल होने वाले वालंटियर्स की उम्र 18 से 60 के बीच थी।
हालांकि, वैज्ञानिकों ने अभी तक अध्ययन के परिणाम प्रकाशित नहीं किए हैं। मीडिया से बातचीत में वैक्सीन विकसित करने वाले वैज्ञानिकों ने कहा कि यह कोरोना वायरस से व्यक्ति की रक्षा करने के लिए पर्याप्त एंटीबॉडी का उत्पादन करता है और जो प्रतिरक्षा बनाता है, वह छह महीने तक रह सकता है।
रूस की उप प्रधानमंत्री ततयाना गोलिकोवा को यह वैक्सीन लगाई गई है। उन्होंने पहले कहा था कि वालंटियर के तौरपर उन्होंने भी शुरुआती ट्रायल में हिस्सा लिया था। गोलिकोवा ने कहा है कि देशभर में 40 हजार वालंटियर्स को कोरोना की ‘EpiVacCorona’ वैक्सीन के अगले चरण के ट्रायल के लिए चुना जाएगा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि क्या टीका व्यापक उपयोग के लिए पेश किया जाएगा, जबकि परीक्षण अभी भी चल रहे हैं। बता दें कि इससे पहले रूस ने 11 अगस्त को दुनिया की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन Sputnik V को मंजूरी दी थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...