यूक्रेन का इतिहास को मिटाने की कोशिश कर रहा रूस

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी हमलों से देश के पवित्र धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि रूस यूक्रेन, उसके इतिहास और उसके लोगों को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। फेसबुक पर साझा किए गए एक भाषण में जेलेंस्की ने कीव में नरसंहार के शिर लोगों की याद में बने स्मारक स्थल ‘बाबी यार” पर हुए रूसी हमले की कड़ी निंदा की। रूस हमले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘हम सब फिर से बाबी यार से मर गए। हालांकि, दुनिया ने बार-बार वादा किया कि ऐसा फिर कभी नहीं होगा।”
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, ‘यह मानवता से परे है। इस तरह के मिसाइल हमले का मतलब है कि कई रूसियों के लिए हमारा कीव पूर्ण रूप से विदेशी है। वे हमारी राजधानी, हमारे इतिहास के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। उन्हें हमारे इतिहास, हमारे देश और हम सभी को मिटाने का आदेश मिला है।”
जेलेंस्की ने दुनियाभर के यूक्रेनी और रूसी आर्थोडाक्स द्वारा पवित्र माने जाने वाले कीव के अहम स्थलों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने सवाल किया, ‘अगर बाबी यार को भी नहीं बख्शा गया तो आगे क्या होगा? कौन-सी ‘सैन्य वस्तुएं, नाटो के ठिकाने” रूस के लिए खतरा हैं? सेंट सोफिया कैथेड्रल, लावरा, एंड्रयू चर्च का क्या होगा?”
समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक जेलेंस्की ने यूक्रेन के यूरोपीय संघ में शामिल होने को लेकर उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि हम युद्ध के मैदान में वर्तमान स्थिति और कूटनीतिक प्रयासों चर्चा कर रहे हैैं। यूरोपीय संघ की सदस्यता को लेकर सकारात्मक संकेत की प्रतीक्षा है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...