रूस की सेना ने पूर्वी यूक्रेन के लुहांस्क प्रांत पर कब्जा कर लिया है। रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने क्रेमलिन जाकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लिसिचांस्क शहर जीतकर लुहांस्क को आजाद कराए जाने की सूचना दी। यह लुहांस्क प्रांत का आखिरी शहर था जिस पर कब्जे के लिए लड़ाई चल रही थी। रूस के इस दावे पर अभी तक यूक्रेन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
24 फरवरी से शुरू हुए युद्ध में राजधानी कीव पर कब्जा करने में विफल रही रूसी सेना ने मार्च में पूर्वी यूक्रेन पर हमले केंद्रित कर दिए थे। वैसे डोनबास के अंतर्गत आने वाले लुहांस्क और डोनेस्क प्रांतों में रूस समर्थित विद्रोहियों के हमले 24 फरवरी से ही जारी थे। करीब तीन महीने की भीषण लड़ाई के बाद लुहांस्क प्रांत रूसी सेना के हाथ आ गया है जबकि डोनेस्क का बड़ा हिस्सा भी रूस ने जीत लिया है।
इससे पहले रूस ने कहा था कि लिसिचांस्क को घेर लिया गया है और वहां पर अंतिम दौर की लड़ाई चल रही है। वाशिंगटन स्थित थिंक टैैंक इंस्टीट्यूट फार द स्टडी आफ वार ने लिसिचांस्क से यूक्रेनी सैनिकों के मैदान छोड़ने के सिलसिले को देखते हुए आसार जताए थे कि वहां पर दो जुलाई तक रूसी सेना का कब्जा हो सकता है। थिंक टैैंक ने युद्ध क्षेत्र के वीडियो फुटेज देखने के बाद यह आसार जताया था। इस बीच खार्कीव में भी रूसी हमला होने की खबर है।
रूसी शहर पर गोलाबारी, तीन मरे
रूस ने पनी सीमा में स्थित बेलगोरोद शहर पर यूक्रेन की गोलाबारी का आरोप लगाया। कहा कि इस हमले में तीन लोग मारे गए हैैं और एक मकान नष्ट हो गया है। यह शहर रूस-यूक्रेन सीमा से करीब 40 किलोमीटर भीतर है। रूसी क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लादकोव ने कहा है कि यूक्रेन की गोलाबारी से पांच मकान नष्ट हो गए हैैं जबकि 11 अन्य भवनों को नुकसान पहुंचा है। बेलगोरोद शहर पर हमले के आरोप यूक्रेन पर पहले भी लगते रहे हैैं। रूस के कब्जे में गए यूक्रेनी शहर मेलिटोपोल को फिर से पाने के प्रयास में यूक्रेनी सेना ने वहां स्थित रूसी सैन्य अड्डे पर बीते 24 घंटों में 30 से ज्यादा हमले किए हैैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...