पूर्वी यूक्रेन में स्थित बाखमुट शहर पर कब्जे के लिए रूसी सेना के हमले जारी हैं लेकिन बीते आठ महीनों में वह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस शहर पर कब्जा नहीं कर पाई है। रूसी सेना डोनबास के इस शहर पर कब्जा कर उसे रूस की सीमा के भीतर लाना चाहती है।
रूस और यूक्रेन की सेनाओं की लड़ाई में हफ्तों से खेरसान केंद्र बना हुआ है लेकिन बाखमुट पर हमले नहीं रुके। रूसी सेना इस शहर पर पिछले पांच महीनों से लगातार राकेट बरसा रही है लेकिन जमीन पर आगे नहीं बढ़ पा रही है। शहर की सीमाओं पर रूसी सेना के साथ लड़ रहे वैगनर ग्रुप के लड़ाके काबिज हैं लेकिन वे आगे नहीं बढ़ पा रहे। वैगनर ग्रुप रूस के पूर्व सैनिकों और असैन्य राष्ट्रवादी लड़ाकों का ऐसा समूह है जो पुतिन सरकार के हितों को पूरा करने के लिए गोपनीय तरीके से पूरी दुनिया में कार्य करता है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि बाखमुट ने रूस के उन्माद को बेपर्दा किया है। वहां पर रूस शुरू से हमले कर रहा है, वहां का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है लेकिन रूसी सेना मान नहीं रही। बाखमुट के निर्दोष नागरिकों की मौत से रूस पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा। वह वहां पर महीनों से निर्मम गोलाबारी जारी रखे हुए है। बुधवार-गुरुवार की रात भी शहर के तीन नागरिकों की रूसी गोलाबारी से मौत हुई है। रूसी सेना से पांच किलोमीटर दूर जमे यूक्रेनी सैनिक इस गोलाबारी का मजबूती से जवाब दे रहे हैं। युद्ध से पहले बाखमुट की आबादी करीब 73 हजार थी। युद्ध के दौरान 90 प्रतिशत लोग शहर छोड़ चुके हैं। अब बचे हुए कुछ हजार लोग भूमिगत ठिकानों में रह रहे हैं।
300 आत्मघाती ड्रोन मार गिराने का दावा
रूसी सेना की ओर से आत्मघाती ईरानी ड्रोन हमले झेल रहे यूक्रेन की वायुसेना ने दावा किया है कि हाल के हफ्तों में उसने 300 से ज्यादा ड्रोन मारे गिराए हैं। अक्टूबर में यूक्रेन में हुए रूसी हवाई हमलों में क्रूज मिसाइलों के साथ इन आत्मघाती ड्रोन ने बर्बादी फैलाने में मुख्य भूमिका निभाई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...