रूसी सेना ने युद्ध के 100 वें दिन यूक्रेन के औद्योगिक शहर की पहचान वाले सीविरोडोनेस्क के ज्यादातर हिस्सों पर कब्जा कर लिया। हालांकि वहां पर लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। यूक्रेन की सेना डोनबास के इस सबसे बड़े शहर में कई स्थानों पर डटी हुई है और हमलों का पूरी ताकत से जवाब दे रही है। 24 फरवरी को शुरू हुए इस युद्ध के इतना लंबा खिंचने की उम्मीद किसी को नहीं थी। लेकिन यूक्रेनी सेना जांबाजी दिखाते हुए मदद में मिले हथियारों के साथ मैदान में डटी हुई है। यह युद्ध अभी और कितने दिन चलेगा…कहा नहीं जा सकता।
मार्च में राजधानी कीव पर कब्जे में सफलता न मिलने पर रूस ने अपना अभियान पूर्वी यूक्रेन पर केंद्रित कर दिया और पिछले कई हफ्तों से सीविरोडोनेस्क रूसी सेना के हमलों का केंद्र बना हुआ है। इस शहर पर कब्जे के बाद लुहांस्क प्रांत रूस के नियंत्रण में आ जाएगा। लुहांस्क के गवर्नर सेरही गैदाई ने कहा, बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि रूसी सेना सीविरोडोनेस्क में काफी भीतर तक घुस आई है और ज्यादातर हिस्सों पर उसका कब्जा हो गया है। केवल 20 प्रतिशत हिस्से में अब लड़ाई चल रही है। सीवरस्की डोनेट्स नदी के दूसरे किनारे पर बसे सीविरोडोनेस्क के सहयोगी शहर लिसिचांस्क पर अभी भी यूक्रेनी सेना का कब्जा है। यूक्रेनी सेना अब अमेरिका और ब्रिटेन से मिलने वाले राकेट सिस्टम व अन्य बड़े हथियारों का इंतजार कर रही है। ये राकेट सिस्टम 80 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम हैैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी सेना इलाकों को पूरी तरह से बर्बाद कर उन पर कब्जा कर रही है। इससे नागरिकों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बाकी शहरों में हुई तबाही के लिए भी रूसी सेना जिम्मेदार है। रूसी सेना ने तीन महीने से ज्यादा की लड़ाई में मेलिटोपोल, खेरसान और मारीपोल शहरों पर कब्जा किया है। इस बीच रूस और यूक्रेन से गेहूं और अन्य खाद्य सामग्री का निर्यात शुरू कराने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रयास तेज हैैं। लेकिन ये प्रयास अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचे हैैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...