Google Analytics Meta Pixel यूक्रेनी सेना के दबाव से रूसी सैनिक सीमा पर पहुंचे - Ekhabri.com

यूक्रेनी सेना के दबाव से रूसी सैनिक सीमा पर पहुंचे

यूक्रेन के खार्कीव शहर का घेरा खत्म कर चुकी रूसी सेना को नजदीकी इलाकों में भी पीछे हटना पड़ रहा है। यूक्रेनी सेना के बढ़ते दबाव के चलते रूसी सेना को अपनी सीमा पर जाना पड़ा है। खार्कीव से रूस की सीमा महज 50 किलोमीटर दूर है। विशेषज्ञों का मानना है कि रूसी सेना आगे बढ़ने की गतिशीलता खो चुकी है, इसका फायदा अब यूक्रेनी सेना और उसके नागरिक लड़ाकों को मिल रहा है। हौसले से लवरेज यूक्रेनियों को अब आगे बढ़ने से रोकना रूसियों के लिए मुश्किल हो रहा है। इस बीच खबर है कि मारीपोल की अजोवस्टाल स्टील फैक्ट्री से घायल यूक्रेनी सैनिकों की निकासी के लिए रूस तैयार हो गया है। करीब 600 घायलों की निकासी एक-दो दिन में हो सकती है। उनका इलाज रूस के कब्जे वाले कस्बे में होगा।
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसके सैनिक रूसी सीमा तक पहुंच गए। मतलब, यूक्रेनी सेना ने रूसी सेना से खार्कीव के नजदीक की अपनी धरती खाली करा ली है। खार्कीव के गवर्नर ओलेह सिनेगुबोव ने कहा है कि सैनिकों युद्ध से पूर्व की स्थिति प्राप्त कर ली है। इसके लिए उन्होंने सभी यूक्रेनी सैनिकों और नागरिकों को बधाई दी है। जबकि पूर्वी यूक्रेन के लुहांस्क में रूसी सेना भारी पड़ रही है। रूसी सेना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सेवेरोडोनेस्क कस्बे पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है। सेवेरोडोनेस्क के अस्पताल में गिरे गोले से दो लोग मारे गए और नौ घायल हुए हैैं। अलग-अलग स्थानों पर कस्बे में आठ अन्य लोगों के मारे जाने की भी सूचना है। रूसी सेना लुहांस्क और डोनेस्क (डोनबास) के 23 गांवों और कस्बों पर लगातार गोलाबारी कर उन पर कब्जे की कोशिश कर रही है। मीकोलईव के भी नागरिक ठिकानों पर रूसी मिसाइल हमले की खबर है।
अमेरिका के स्वामित्व वाली रेस्टोरेंट चेन मैकडोनाल्ड ने कहा है कि उसने रूस में स्थित अपने रेस्टोरेंटों को बेचना शुरू कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि वह रूस पर लगे प्रतिबंधों का पालन करते हुए अपना कारोबार समेटने में लगी है। कुछ महीनों में वह रूस में स्थित अपने 847 रेस्टोरेंट को बंद कर उन्हें बेच देगी। फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी रेनाल्ट ने भी रूस से अपना कारोबार समेटने की घोषणा की है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *