भारतीय इस्पात प्राधिकरण सेल के सबसे बड़े संयंत्र भिलाई इस्पात संयंत्र में औद्योगिक विवाद अधिनियम लागू होने के बाद 19 साल में पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समर्थित भारतीय मजदूर संघ को सफलता मिली है । इसके पूर्व तक दो बार वामपंथी विचारधारा की सीटू और कांग्रेस समर्थित इंटक का एक बार वर्चस्व रहा है ।
भिलाई इस्पात संयंत्र मान्यता यूनियन चुनाव में देर रात 1 बजे तक मतगणना जारी था। तीन प्रमुख यूनियन इंटक, बीएमएस एवं सीटू के वोटों को अलग कर अलग डिब्बे में डाल दिया गया था। इसके बाद चुनाव अधिकारी सहायक श्रमायुक्त आरके पुरोहित ने बीएमएस को मान्यता चुनाव में सर्वाधिक मत मिलने की घोषणा करते हुए प्रमाण दिया। इसके बीएमएस के समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया और वे फटाके चलाने लगे।
शनिवार को हुए मतदान के बाद भिलाई इस्पात संयंत्र के एचआरडीसी (मानव संसाधन एवं विकास केंद्र) भवन में कुल 11605 मतों की गिनती का काम रात आठ बजे से शुरू हुई। चुनाव में शामिल सभी नौ यूनियन के प्रतिनिधियों के सामने निर्वाचन अधिकारी आरके पुरोहित ने मतपेटी खुलवाई। इसके बाद 50-50 मतपत्रों की बंडलिंग का काम शुरू हुआ। इसके लिए कुल आठ टेबल पर 40 कर्मचारियों की टीम लगाई गई। इसमें करीब पौने दो घंटे लग गए। रात 11 बजे के करीब डाक मतपत्रों की गिनती शुरू की गई। इसके बाद बंडल के मतपत्रों की गिनती शुरू की गई। इस दौरान मतपत्रों की गिनती के साथ ही यूनियन नेताओं के चेहरे के रंग बदलते जा रहे थे। कम मत पाने वाले यूनियन के प्रतिनिधि गणना पूरी होने से पहले ही वहां से निकल गए थे। कुल 10 डाक मतपत्रों में से सात मत आए। इसमें बीएमएस को दो और सीटू को चार मत मिले। एक मतपत्र रिजेक्ट हो गया।
पिछले 35 वर्षो से इंटक अपने प्रतिनिधियों का चुनाव कर मान्यता में हुआ करती थी। पहली बार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ समर्थित बीएमएस को मान्यता मिलने से भगवाधारियों में भारी उत्साह है। अब अगले दो वर्षों तक यानी सन् 2024 तक भिलाई इस्पात संयंत्र में कर्मचारियों को लेकर होने वाले सभी निर्णय बीएमएस की सहमति के बाद लागू किए जाएंगे। चुनाव में बीएमएस को कुल 11612 मतों में से 3584 मत मिले।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By User 6 /
February 10, 2026 /
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...
By Reporter 1 /
February 11, 2026 /
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...
By Reporter 1 /
February 12, 2026 /
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...