रायपुर, 22 फरवरी 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को गिरौदपुरी धाम में आयोजित संत समागम एवं गुरुदर्शन मेले में शामिल हुए। उन्होंने गुरु घासीदास की जन्मभूमि और तपोभूमि में गुरुगद्दी का दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु घासीदास का मनखे-मनखे एक समान का संदेश सामाजिक समरसता और मानवता को मजबूत करने वाला है। राज्य सरकार उनके बताए मार्ग पर कार्य कर रही है और समाज में भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने बताया कि गिरौदपुरी क्षेत्र के सतत विकास के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। विशाल जैतखाम निर्माण के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधारभूत संरचना का विस्तार किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा पेयजल, स्वास्थ्य, यातायात और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है।
मुख्यमंत्री ने मेले में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देने के लिए तैयार की गई वेबसाइट और मोबाइल ऐप की भी सराहना की। उन्होंने स्थल पर लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर डिजिटल व्यवस्था की जानकारी ली और इसे पारदर्शिता की दिशा में अहम कदम बताया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्य मंदिर का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया। स्थानीय श्रद्धालुओं और स्व सहायता समूह की महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन के प्रति उत्साह जताया।
गौरतलब है कि गिरौदपुरी में आयोजित तीन दिवसीय संत समागम एवं गुरुदर्शन मेला 22 फरवरी से प्रारंभ होकर 24 फरवरी 2026 तक चलेगा। प्रदेश सहित देश और विदेश से सतनाम पंथ के अनुयायी बड़ी संख्या में मेले में शामिल हो रहे हैं।
कार्यक्रम में धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...