Google Analytics Meta Pixel साजिद बना शेखर और प्रेमिका काजल से हिंदू रीति-रिवाज से की शादी - Ekhabri.com

साजिद बना शेखर और प्रेमिका काजल से हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक मुस्लिम युवक ने अपने प्यार के लिए अपना धर्म बदलकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। साजिद अब शेखर बन गया और उसने अपनी प्रेमिका काजल के साथ विवाह कर लिया। इस घटना के वीडियो को हिंदू संगठनों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

 

 

 

गुना जिले का मुस्लिम युवक साजिद और हिंदू युवती काजल इंदौर से एक साथ लापता हो गए थे। पुलिस ने दोनों को राजस्थान से ढूंढ निकाला और गुना लाकर एसडीएम के सामने उनके बयान दर्ज किए। बयान के दौरान काजल ने साजिद के साथ रहने की जिद की। इस बीच, काजल और साजिद के परिवारजन और हिंदू संगठनों के लोग भी वहां मौजूद थे। उन्होंने साजिद से पूछा कि यदि काजल धर्म बदलने को तैयार है, तो क्या वह भी उसके लिए धर्म परिवर्तन कर सकता है। इस पर साजिद राजी हो गया और उसने शेखर बनकर हिंदू रीति-रिवाज से काजल से विवाह कर लिया। उसने काजल की मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र पहनाकर उसे अपनी पत्नी बना लिया।

 

 

 

दरअसल, काजल और साजिद के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। जब काजल के परिवारवालों को इस रिश्ते की जानकारी मिली तो वे दूसरे धर्म का लड़का होने के कारण नाखुश थे। उन्होंने काजल को साजिद से दूर रहने के लिए कहा और उसे इंदौर में मौसी के पास भेज दिया। कुछ समय बाद साजिद को काजल के इंदौर में होने का पता चला तो वह अपने दो दोस्तों के साथ इंदौर पहुंचा और काजल को लेकर वहां से भाग गया।

Read Also  सुपेला अंडरब्रिज की कलाकृतियों के कारण बना सेल्फी जोन

 

 

 

काजल के लापता होने पर उसके परिवार ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की और उन्हें राजस्थान के बारां जिले में पाया। पुलिस दोनों को लेकर गुना लौटी। काजल और साजिद एक साथ रहना चाहते थे, इसलिए परिवारजन और हिंदू संगठनों की मौजूदगी में साजिद ने धर्म बदलकर शेखर नाम अपना लिया और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। अब इस शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सच्चाई

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश में फैलाई जा रही अफवाहों के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बड़ा खुलासा किया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग शहरों में किए गए तीन माह के तुलनात्मक अध्ययन में...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

रायपुर तेलीबांधा में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *