- मुख्यमंत्री ने कहा- देश में सबसे बेहतर है छत्तीसगढ़ की पीडीएस व्यवस्था
रायपुर, 16 अप्रैल 2025 – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर स्थित बीटीआई ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव को पदभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) आज पूरे देश में सबसे उत्कृष्ट मानी जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विजन से बने छत्तीसगढ़ ने डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में एक मजबूत और भरोसेमंद पीडीएस सिस्टम विकसित किया है, जो आज देशभर में मिसाल है। उन्होंने संजय श्रीवास्तव को एक अनुभवी और कुशल नेता बताते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में कॉर्पोरेशन और सशक्त होगा।
मुख्य बातें:
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, “यह कॉर्पोरेशन केवल संस्था नहीं, सरकार और जनता के बीच विश्वास का पुल है।”
छत्तीसगढ़ में 75% जनता पीडीएस से जुड़ी है।
राशन दुकानों, वेयरहाउस की निगरानी और समय पर खाद्यान्न वितरण की अहम जिम्मेदारी कॉर्पोरेशन निभाता है।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप समेत कई जनप्रतिनिधि और बोर्ड अध्यक्ष उपस्थित रहे।









